सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Mukesh Ambani Antilia Neighbor Marlboro House Mumbai 4bhk Rent Viral

Viral: क्या बनना चाहते हैं अंबानी का पड़ोसी? एंटीलिया के पास मिल रहा फ्लैट, किराया जानकर पकड़ लेंगे माथा

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Wed, 29 Apr 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral: क्या आप भी अंबानी के घर के पास रहना चाहते हैं? तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, अंबानी के इलाके में फ्लैट किराया मिल रहा है। लेकिन इसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। 

Mukesh Ambani Antilia Neighbor Marlboro House Mumbai 4bhk Rent Viral
क्या बनना चाहते हैं अंबानी का पड़ोसी? एंटीलिया के पास मिल रहा फ्लैट, किराया जानकर पकड़ लेंगे माथा - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार

Viral: देश की आर्थिक राजधानी में अपना आशियाना (घर) होना लोगों का सपना होता है। अगर वो भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बगल में हो, तो और अच्छी बात होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंबानी के इलाके में रहने के लिए कितना पैसा खर्च करना पड़ेगा?  

Trending Videos


सोशल मीडिया पर इन दिनों अंबानी के घर के पास किराए के लिए एक फ्लैट का वीडियो वायरल हो रहा है। यह एक ऐतिहासिक फ्लैट है, जिसके अंदर का नजारा काफी आलीशान है। लेकिन इसका किराया जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां स्थित है बिल्डिंग

पेडर रोड पर स्थित यह फ्लैट मशहूर और ऐतिहासिक मार्लबोरो हाउस में है। 1938 में इसका निर्माण हुआ था। यह बिल्डिंग आर्ट डेको स्टाइल में बनी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसे मशहूर ब्रिटिश आर्किटेक्ट क्लॉड बैटले की तरफ से एक जर्मन महिला के लिए डिजाइन किया गया था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Gaurav Bodhija | Mumbai Luxury Real Estate (@realty.sharks)




Railway Track: ये है भारत का अनोखा रेलवे ट्रैक, जहां समुद्र के बीच दौड़ती है ट्रेन

महिला द्वितीय विश्व युद्ध की वजह से भारत छोड़कर चली गई और कभी इस घर में नहीं रह पाई। रामजी हंसराज कमानी ने बिल्डिंग को 1945 में खरीद लिया था, जिसमें सिर्फ 6 फ्लैट हैं।

Bizarre News: 40 घंटे बिना धड़कन के जिंदा रहा शख्स, मौत के मुंह से वापस लौटा मरीज

एक लग्जरी रियल एस्टेट कंटेंट क्रिएटर ने इस फ्लैट का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस फ्लैट का हर महीने का किराया 12 लाख रुपये हैं। इसके साथ ही फ्लैट में रहने के लिए आपको एडवांस सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर 6 महीने का किराया भी देना होगा। मतलब आपको 72 लाख देने होंगे। इतने कोई भी भारत के किसी मेट्रो सिटी में लग्जरी फ्लैट खरीद सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed