सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bizarre News ›   barabanki wedding groom laid down condition before bride ask if gas runs out you cook on traditional stove

Viral: दूल्हे ने शादी में रखी अनोखी शर्त, रसोई गैस नहीं मिली तो चूल्हे पर खाना बना लोगी, दुल्हन का जवाब वायरल

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Wed, 29 Apr 2026 03:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में दूल्हे ने दुल्हन के सामने अनोखी शर्त रख दी। उसने अपनी होने वाली दुल्हन से पूछा कि अगर रसोई गैस की किल्लत होती है, तो क्या चूल्हे पर खाना बना लोगी। अब यह शादी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। 

barabanki wedding groom laid down condition before bride ask if gas runs out you cook on traditional stove
दूल्हे ने शादी में दुल्हन के सामने रखी अनोखी शर्त - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

Viral: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक खबर सामने आई है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। दूल्हे ने दुल्हन के सामने ऐसी शर्त रख दी जिसके बारे में जानकर सभी हैरान हो गए। चिलचिलाती गर्मी और रसोई गैस सिलेंडर की कमी को देखते हुए दूल्हे ने यह शर्त रखी। लेकिन दुल्हन ने समझदारी दिखाई और दूल्हे की शर्त को मान ली। इसके बाद धूमधाम से शादी हुई। इसका वीडियो भी सामने आया है। 

Trending Videos


दुल्हन ने मान ली शर्त

बाराबंकी जिले के लोनी कटरा थाना के खैरा बीरू गांव का यह पूरा मामला है। बताया जा रहा है कि यहां पर अशोक की शादी लक्ष्मी से हो रही थी। शादी की तैयारियों में लगे अशोक को कई दिनों तक घरेलू गैस सिलेंडर के लिए एजेंसी के चक्कर लगाने पड़े। लंबी लाइनों और गैस की कमी से दूल्हे इतना परेशान हो गया है कि उसने अपनी होने वाली पत्नी के सामने अनोखी शर्त रख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूल्हे अशोक ने जयमाल से ठीक पहले दुल्हन लक्ष्मी से सवाल किया कि अगर भविष्य में गैस सिलेंडर की ऐसी ही परेशानी रही, तो क्या वह चूल्हे पर खाना बना लेंगी? इस सवाल के सुनते ही शादी में आए लोग हैरान हो गए। लेकिन दुल्हन लक्ष्मी ने यह शर्त मान ली। लक्ष्मी ने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ेगी तो वह दूल्हे के साथ खेतों में भी काम करेगी। दुल्हन के इस जवाब से दूल्हा संतुष्ट हो गया। इसके बाद लोगों ने जमकर तालियां बजाई। 




Interesting Facts: क्यूट दिखने वाला ये जानवर असल में है बेहद खतरनाक, जानें जेब्रा से क्यों डरते हैं शिकारी  

Viral Video: यहां 2-3 हफ्ते की छुट्टी पर जाना है आम, शख्स ने बताई विदेश में भारतीयों के रुकने की वजह

सोशल मीडिया बनी चर्चा का विषय

दूल्हे ने बताया कि उसने शर्त रखी थी कि अगर भविष्य में रसोई गैस सिलेंडर की ऐसी ही किल्लत हो जाए, तो क्या वह चूल्हे पर खाना बनाने तैयार रहेंगी? जिसको दुल्हन ने मान ली। इसके बाद पूरे रस्म के साथ जयमाल और शादी समपन्न हुई। अब यह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed