{"_id":"69f1e9e4821d7375ab0ca0e8","slug":"didi-ka-dance-viral-in-wedding-30-million-views-on-instagram-viral-videos-2026-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Dance Video: दीदी ने शादी में किया ताबड़तोड़ डांस, 3 करोड़ लोगों ने देखा वीडियो, देखकर नहीं रुकेगी हंसी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Dance Video: दीदी ने शादी में किया ताबड़तोड़ डांस, 3 करोड़ लोगों ने देखा वीडियो, देखकर नहीं रुकेगी हंसी
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Wed, 29 Apr 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
सार
Viral Dance Video: सोशल मीडिया पर एक डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस एक दीदी एक लड़के के साथ डांस कर रही है। इसे देखने के बाद लोगों की हंसी नहीं रुक रही है।
दीदी ने शादी में किया ताबड़तोड़ डांस, 3 करोड़ लोगों ने देखा वीडियो
- फोटो : Instagram
विज्ञापन
विस्तार
Viral Dance Video: सोशल मीडिया पर आपने कई डांस वीडियो देखने होंगे, लेकिन कुछ वीडियो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दीदी के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। दीदी के धांसू डांस ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है। अभी तक इस डांस के वीडियो को तीन करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
Trending Videos
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि ढोल बज रही है और उसकी थाप पर लोग खुशी से नाच रहा है। खुशी के मौके पर महिलाएं भी सड़क पर नाच रही है। सभी लोग डांस देख रहे हैं। इस दौरान एक महिला एक पुरुष के साथ ऐसा ताल मिलाती है कि सभी लोग उसी देखने लगते हैं। महिला ने नीले रंग की साड़ी पहनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरुष और महिला दोनों ऊर्जा के साथ डांस कर रहे हैं। महिला इतना तेज नाच रही है कि एक बार शख्स के सड़क पर ही गिर जाती है। महिला और पुरुष सड़क पर घुटनों पर डांस करते हैं और दोनों एक दूसरे के साथ सड़क पर ही गिर जाते हैं।
View this post on Instagram
Viral: दूल्हे ने शादी में रखी अनोखी शर्त, रसोई गैस नहीं मिली तो चूल्हे पर खाना बना लोगी, दुल्हन का जवाब वायरल
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस मजेदार डांस को देखकर लोग हंस हंसकर लोटपोट हो रहे हैं। डांस के वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को तीन करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं, जबकि चार लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
Interesting Facts: क्यूट दिखने वाला ये जानवर असल में है बेहद खतरनाक, जानें जेब्रा से क्यों डरते हैं शिकारी
डांस वीडियो पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया भी दी है। एक शख्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा है- कोई चाबी भर कर भूल गया। एक अन्य ने महिला के साथ के साथ डांस कर रहे पुरुष के लिए लिखा है, भाई तुम ही हार मान लो।

कमेंट
कमेंट X