{"_id":"69f3014d30cf9dd8f1014201","slug":"the-world-s-tallest-man-sultan-kosen-revealed-the-strange-reason-for-his-divorce-2026-04-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ajab Gajab: दुनिया के सबसे लंबे शख्स ने बयां की तलाक की वजह, फिर शुरू की प्यार कि तलाश","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Ajab Gajab: दुनिया के सबसे लंबे शख्स ने बयां की तलाक की वजह, फिर शुरू की प्यार कि तलाश
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jyoti Mehra
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:58 PM IST
सार
World's Tallest Man Sultan Kosen Divorce: दुनिया के सबसे लंबे जीवित इंसान को तो हम सब जानते ही हैं। सुल्तान कोसेन ने 2013 में एक शानदार शादी करके दुनिया भर के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था, जो केवल 8 वर्षों तक ही टिक सकी। अब हाल ही में उन्होंने अपने तलाक की वजह बताई और एक बार फिर से प्यार की तलाश में निकल पड़े हैं।
विज्ञापन
1 of 5
World's Tallest Man Sultan Kosen
- फोटो : guinnessworldrecords.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
World's Tallest Man Sultan Kosen Divorce: कभी-कभी जिंदगी हमें वो दे देती है, जिसका हम बहुत लंबा इंतजार करते हैं। लेकिन उसे संभाल पाना उतना ही मुश्किल हो जाता है। दुनिया के सबसे लंबे जीवित इंसान सुल्तान कोसेन की प्रेम कहानी भी कुछ ऐसी ही रही। उनका सपना पूरा तो हुआ, लेकिन ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया।
8 फीट 2 इंच लंबे सुल्तान कोसेन की शादी 2013 में किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। पूरे तामझाम और खुशी के माहौल में उन्होंने सीरिया की मर्वे दीबो से निकाह किया। ये शादी इतनी खास थी कि इसमें 1500 से ज्यादा मेहमान शामिल हुए और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधि भी इसका हिस्सा बने। सुल्तान का सपना था कि वो भी किसी से प्यार करें और अपना घर बसाएं, जो आखिरकार पूरा हुआ।
2 of 5
World's Tallest Man Sultan Kosen
- फोटो : instagram/sultankosen47
इस वजह से आई रिश्ते में दरार
लेकिन शादी के बाद की हकीकत इतनी आसान नहीं थी। शुरुआत में सब ठीक चला, मगर धीरे-धीरे रिश्ते में खामोशियां बढ़ने लगीं। इसकी सबसे बड़ी वजह बनी भाषा। सुल्तान तुर्किश बोलते थे, जबकि उनकी पत्नी मर्वे सिर्फ अरबी जानती थीं। जब दिल की बात ही ठीक से ना कह पाएं, तो दूरी आना तय है। यही हुआ बातचीत की कमी ने रिश्ते में दरार डाल दी और आखिरकार दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।
3 of 5
World's Tallest Man Sultan Kosen
- फोटो : instagram/sultankosen47
सिर्फ भाषा ही नहीं, सुल्तान की असाधारण लंबाई भी इस रिश्ते के लिए चुनौती बन गई। उनका हर दिन आम लोगों से अलग होता है। घर के दरवाजे, बिस्तर, फर्नीचर, सब कुछ उनकी हाइट के हिसाब से बनवाना पड़ता है। रोजमर्रा की ये छोटी-छोटी परेशानियां भी रिश्ते पर असर डालने लगीं।
तलाक के बाद सुल्तान ने खुलकर अपना दर्द बयां किया। उन्होंने बताया कि वो आज भी सच्चे प्यार की तलाश में हैं। इस उम्मीद में वो रूस तक गए, लेकिन अभी तक उन्हें अपनी जिंदगी का साथी नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
World's Tallest Man Sultan Kosen
- फोटो : instagram/sultankosen47
असाधारण जीवन की चुनौतियां
सुल्तान की जिंदगी सिर्फ उनकी ऊंचाई तक सीमित नहीं है, बल्कि उससे जुड़ी चुनौतियों से भी भरी हुई है। पिट्यूटरी ग्लैंड में ट्यूमर के कारण उन्हें गिगेंटिज्म की समस्या हुई, जिसकी वजह से उनकी लंबाई असामान्य रूप से बढ़ती गई। हालांकि इलाज के बाद उनकी हाइट बढ़ना रुक गया, लेकिन वे आज भी दुनिया के सबसे लंबे जीवित व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं और उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है।
विज्ञापन
5 of 5
World's Tallest Man Sultan Kosen
- फोटो : instagram/sultankosen47
आज भी सुल्तान अपने गांव में एक किसान के रूप में जिंदगी जी रहे हैं। संघर्षों के बावजूद उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी है। उनकी कहानी लोगों को हैरान भी करती है और कहीं ना कहीं दिल को छू भी जाती है, क्योंकि आखिर में, हर कोई बस सच्चे प्यार की तलाश में होता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।