{"_id":"69f0a80f073b30e6ce0d4f54","slug":"dugong-sea-cow-who-eats-40-kg-seagrass-daily-weird-news-2026-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dugong: समुद्र में रहने वाली ये कौन सी गाय है, जो एक दिन में खा जाती है 40 किलो घास","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Dugong: समुद्र में रहने वाली ये कौन सी गाय है, जो एक दिन में खा जाती है 40 किलो घास
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Tue, 28 Apr 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
सार
Dugong: समुद्र में एक ऐसा जीव पाया जाता है, जिसका नाम डुगोंग है। इसे समुद्री गाय कहा जाता है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि यह जीव एक दिन में 40 किलो घास खा जाता है।
समुद्र में रहने वाली ये कौन सी गाय है, जो एक दिन में खा जाती है 40 किलो घास
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Dugong: समुद्र की दुनिया बेहद रहस्यमयी है। इसमें कई ऐसे जीव रहते हैं, जिनके बारे में जानकर लोगों के होश उड़ जाते हैं। इसी तरह का एक जीव डुगोंग है, जो एक शाकाहारी समुद्री स्तनपायी है। यह शांत प्रकृति और अनोखी आदतों वाला जीव है। यह डॉल्फिन की तरह दिखता है। इस जीव को सी काउ यानी समुद्री गाय कहा जाता है।
Trending Videos
यह समुद्र के नीचे गायों की तरह घास चरता है। यह समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित करने में मदद करता है। विज्ञान कहता है कि डुगोंग हाथी का करीबी रिश्तेदार है। यह बेहद साधी जीव है, जिसका कोई शिकारी आसानी से शिकार करता सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया का इकलौता समुद्री स्तनधारी जीव
डुगोंग दुनिया का इकलौता समुद्री स्तनधारी जीव है और यह पूरी तरह से शाकाहारी है। यह समुद्र के अंदर उगने वाली घास (सीग्रास) को खाता है और जीवत रहता है। गाय की तरह दिखने की वजह से इसे सी काउ कहा जाता है। सबसे खास बात यह है कि गाय की तरह घास भी चरता है।
African Continent: दो हिस्सों में बंट रहा है ये महाद्वीप, बनेगा एक नया महासागर, टेंशन में वैज्ञानिक
डुगोंग की भूख सबसे खास होती है। एक बड़ा डुगोंग हर दिन करीब 30 से 40 किलो तक समुद्र में उगने वाली घास को खा जाता है। डुगोंग का समुद्र में रहने वाली व्हेल या डॉल्फिन से करीबी रिश्ता नहीं है। यह जीव हाथी का करीब माना जाता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह दोनों एक ही समुह से संबंधित हैं। इसके कारण इसकी शरीर की कुछ बनावटें हाथी से मिलती हैं। यह जीव करीब 70 वर्ष जीवित रह सकता है। इसकी प्रजनन प्रक्रिया बहुत धीमी है, जिससे संख्या धीरे-धीरे बढ़ती है।
Viral Leave Application: सेल्फ केयर और मूवी देखने के लिए Gen-Z ने मांगी छुट्टी, बॉस का जवाब सुन नहीं होगा यकीन
कम हो रही है डुगोंग की संख्या
डुगोंग की आबादी तेजी से कम हो रही है। समुद्र में बढ़ता प्रदूषण और सीग्रास का खत्म होना इसकी वजह है। मछली पकड़ने वाली जाल और नावों से टकराना भी इसके लिए खतरा है। भारत के खासकर अंडमान-निकोबार और दक्षिण भारत के समुद्री इलाकों में यह समुद्री जीव पाया है, जिसके संरक्षण की आवश्यकता है। सोशल मीडिया पर हाल ही में डुगोंग के वीडियो और तस्वीरें खूब वायरल हुई हैं।

कमेंट
कमेंट X