सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video shopkeeper lets stray dogs inside shop to escape heat

Viral Video: चिलचिलाती गर्मी से परेशान थे कुत्ते, फिर दुकानदार के लिया ऐसा फैसला कि जीत लिया लोगों का दिल

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Mon, 27 Apr 2026 03:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: भीषण गर्मी से परेशान आवारा कुत्तों के लिए एक दुकानदार ने कुछ ऐसा किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल, कुत्तों के लिए अपने दुकान के दरवाजे खोल दिए हैं। 

Viral Video shopkeeper lets stray dogs inside shop to escape heat
चिलचिलाती गर्मी से परेशान थे कुत्ते, फिर दुकानदार के लिया ऐसा फैसला कि जीत लिया लोगों का दिल - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

Viral: भारत के ज्यादातर इलाकों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ी रही है। चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए लोग ठंडी जगह ढूंढते हैं। इन दिनों एक दुकानदार ने कुछ ऐसा किया है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। दुकानदार के इस कदम की इंटरनेट लोग तारीफ कर रहे हैं। 

Trending Videos


इंटरनेट पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दुकानदार ने आवारा कुत्तों के लिए अपनी दुकान के दरवाजे खोल दिए। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं पूरी तरह एक भरी हुई है। इसके भीतर करीब 10 कुत्ते आराम करते हुए दिख रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में दिख रहा है कि कुछ कुत्ते फर्श पर बैठे हैं, जबकि दो कुत्ते मेज पर ही गोल होकर सोते दिख रहे हैं। कुत्तों की इतनी सख्या होने के बाद भी अफरा-तफरी जैसा कोई माहौल नहीं दिख रहा है। वीडियो में सुकून नजर आ रहा है, जो इसकी खासियत है। 



Longest Expressway: ये है भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे, जानें 6 राज्यों को जोड़ने वाले इस रास्ते की लंबाई

सबसे अच्छी बात यह है कि कुत्ते न तो भौंक रहे हैं और न ही इधर-उधर भाग रहे हैं। वह बिल्कु बाहर की तेज गर्मी से राहत पाकर शांत बैठे हुए हैं। वीडियो कुछ लोग भी बैठे दिख रहे हैं और वो अपने काम लगे हैं। 

Science News: क्या सूख जाएंगी हिमालय से निकलने वाली नदियां? खतरे में दो अरब लोग, स्टडी में डराने वाला खुलासा

वीडियो शेयर करते कैप्शन में लिखा है, दुकानदार ने कुत्तों को गर्मी से बचाने के लिए अंदर आने दिया है। दुकान में ऐसे आराम से बैठे हैं, जैसे यह उनका ही घर हो। यह असरदार इंसानियत का उदाहरण है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed