{"_id":"69ef478c06d06ff67c0d8dd2","slug":"viral-video-grand-battle-of-varmala-human-pyramid-was-made-by-lifting-the-bride-and-groom-2026-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: वरमाला का महासंग्राम देखकर खुली रह जाएंगी आंखे, दूल्हा-दुल्हन को हवा में उठाकर बनाई मानव पिरामिड","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: वरमाला का महासंग्राम देखकर खुली रह जाएंगी आंखे, दूल्हा-दुल्हन को हवा में उठाकर बनाई मानव पिरामिड
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jyoti Mehra
Updated Mon, 27 Apr 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
सार
Funny Viral Video: वायरल क्लिप में शादी का वही पारंपरिक पल नजर आता है, जब दूल्हा और दुल्हन एक-दूसरे को वरमाला पहनाने के लिए तैयार होते हैं। वीडियो में दोनों पक्षों के लोग इस मजाकिया रस्म को इतना गंभीर “मिशन” बना लेते हैं कि दूल्हा-दुल्हन को लगातार ऊपर उठाते चले जाते हैं।
Varmala Ceremony
- फोटो : instagram/@gharkekalesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Varmala Ceremony Viral Video: शादियों का मौसम आते ही सिर्फ रिश्ते ही नहीं, इंटरनेट भी रंगीन हो जाता है। हर दिन सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े ऐसे-ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो कभी आंखें नम कर देते हैं तो कभी हंसी के फव्वारे छोड़ देते हैं। लेकिन इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने वरमाला की रस्म को ही एक मजेदार मुकाबले में बदल दिया है।
Trending Videos
इस वायरल क्लिप में शादी का वही पारंपरिक पल नजर आता है, जब दूल्हा और दुल्हन एक-दूसरे को वरमाला पहनाने के लिए तैयार होते हैं। आमतौर पर इस रस्म में थोड़ा मजाक और छेड़छाड़ तो होती ही है। आपने अक्सर देखा होगा कि दूल्हे के दोस्त उसे ऊपर उठा लेते हैं, ताकि दुल्हन को माला पहनाने में थोड़ी मुश्किल हो। जवाब में दुल्हन पक्ष भी पीछे नहीं रहता और दुल्हन को गोद में उठाकर बराबरी की टक्कर देता है। लेकिन इस बार मामला कुछ ज्यादा ही दिलचस्प हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो में दोनों पक्षों के लोग इस मजाकिया रस्म को इतना गंभीर “मिशन” बना लेते हैं कि दूल्हा-दुल्हन को लगातार ऊपर उठाते चले जाते हैं। नतीजा ये होता है कि दोनों को एक-दूसरे तक पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। हद तो तब हो जाती है जब यह हल्की-फुल्की रस्म एक तरह की प्रतियोगिता बन जाती है। दोनों तरफ के लोग किसी भी कीमत पर पीछे हटने को तैयार नहीं दिखते। दूल्हा और दुल्हन को ऊंचा उठाने के चक्कर में लोग मानो मानव पिरामिड बनाने लगते हैं। पूरा नजारा ऐसा लगता है जैसे शादी नहीं, बल्कि किसी त्योहार का रोमांचक खेल चल रहा हो।
आखिरकार कई कोशिशों के बाद दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को वरमाला पहना ही देते हैं, लेकिन तब तक यह रस्म एक यादगार “महासंग्राम” बन चुकी होती है। वीडियो के बैकग्राउंड में बजता ड्रामेटिक म्यूजिक इस पूरे सीन को और भी मजेदार बना देता है, जिसे देखकर हंसी रोक पाना मुश्किल है।
देखें वीडियो
Wtaf is happening in Desi Weddings these days😭 pic.twitter.com/pdWjtnbyTw
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 26, 2026
यह वीडियो X पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और देखते ही देखते हजारों लोगों तक पहुंच चुका है। लोग इस पर जमकर मजे ले रहे हैं और कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी ने इसे “शादी कम, दही-हांडी ज्यादा” बताया, तो किसी ने कहा कि “ऐसे नजारे रोज-रोज नहीं देखने को मिलते।”
Viral: शादी में दूल्हा-दुल्हन फायरगन लेकर कर रहे थे ग्रैंड एंट्री, फिर अचानक हुआ कुछ ऐसा कि वीडियो हुआ वायरल
Weird News: कैसे मछलियों को लग रही नशे की लत? टल्ली होने पर कर रही हैं ये काम, वैज्ञानिकों के उड़े होश
Rain Leave: बारिश में ऑफिस जाने की टेंशन खत्म, अब घर बैठे भी मिल रही है पूरी सैलरी!

कमेंट
कमेंट X