{"_id":"69ef52e2aa375880b70c6399","slug":"newborn-babys-strong-grip-on-doctors-glove-social-media-reactions-on-viral-baby-video-2026-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: नन्हे उस्ताद ने डॉक्टर पर दिखाया गुस्सा, पैदा होते ही बना इंटरनेट स्टार","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: नन्हे उस्ताद ने डॉक्टर पर दिखाया गुस्सा, पैदा होते ही बना इंटरनेट स्टार
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jyoti Mehra
Updated Mon, 27 Apr 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
सार
Viral Video: इंस्टाग्राम पर वायरल इस वीडियो में एक डॉक्टर एक नवजात बच्चे को थामे नजर आते हैं। जैसे ही बच्चा इस दुनिया में कदम रखता है, वह तुरंत डॉक्टर के दस्ताने को अपनी नन्ही उंगलियों से कसकर जकड़ लेता है।
Newborn Viral Video
- फोटो : instagram/islamalieldeh85
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Newborn Viral Video: कभी-कभी जिंदगी के सबसे छोटे पल ही सबसे बड़ी मुस्कान दे जाते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक नवजात शिशु ने अपने पहले ही पल में ऐसा “कारनामा” कर दिखाया कि लोग हैरान भी हैं और खुश भी।
Trending Videos
इंस्टाग्राम पर वायरल इस वीडियो में एक डॉक्टर एक नवजात बच्चे को थामे नजर आते हैं। जैसे ही बच्चा इस दुनिया में कदम रखता है, वह तुरंत डॉक्टर के दस्ताने को अपनी नन्ही उंगलियों से कसकर जकड़ लेता है। डॉक्टर मजाक में उसे गुदगुदाते हैं ताकि वह पकड़ छोड़ दे, लेकिन बच्चा रोने लगता है, फिर भी उसकी पकड़ ढीली नहीं पड़ती। यही मासूम जिद लोगों का दिल जीत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस छोटे से पल ने इंटरनेट पर हंसी और प्यार दोनों बिखेर दिए हैं। किसी ने मजाक में लिखा कि “इस बच्चे की पकड़ तो आजकल के रिश्तों से भी ज्यादा मजबूत है,” तो किसी ने कहा, “लगता है इसे अभी हंसने वाला फीचर अपडेट ही नहीं मिला।” कुछ लोग इस नजारे को देखकर भावुक भी हो गए, आखिर इतनी छोटी सी जान में इतनी ताकत कैसे?
देखें वीडियो
View this post on Instagram
A post shared by اسلام على عبدالرحيم الدح (@islamalieldeh85)
डॉ. एल्देह अक्सर ऐसे दिलचस्प और क्यूट वीडियो शेयर करते रहते हैं, लेकिन इस बार का वीडियो खास बन गया। इसे करोड़ों बार देखा जा चुका है और लाखों लोग इसे पसंद कर चुके हैं। कमेंट सेक्शन में भी मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने हंसते हुए लिखा, “लगता है बच्चा कह रहा है, इतनी जल्दी क्या है, मुझे तो अभी बाहर आना ही नहीं था!”
बच्चों की पकड़ क्यों होती है मजबूत?
दरअसल इस प्यारे से पल के पीछे एक वैज्ञानिक कारण भी छिपा है। मेडिकल भाषा में इसे 'Palmar Grasp Reflex' कहा जाता है। यह एक नैचुरल रिफ्लेक्स होता है, जो बच्चे गर्भ में ही लगभग 16 हफ्तों के दौरान सीख लेते हैं। जैसे ही उनकी हथेली को कुछ छूता है, उनकी उंगलियां अपने आप उसे मजबूती से पकड़ लेती हैं। यह रिफ्लेक्स आमतौर पर 3 से 6 महीने की उम्र तक धीरे-धीरे खत्म हो जाता है।
Longest Expressway: ये है भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे, जानें 6 राज्यों को जोड़ने वाले इस रास्ते की लंबाई
Dating App Subsidy: यहां सरकार उठा रही है युवाओं के डेटिंग का खर्चा, हर महीने मिलते हैं इतने पैसे
Viral Video: वरमाला का महासंग्राम देखकर खुली रह जाएंगी आंखे, दूल्हा-दुल्हन को हवा में उठाकर बनाई मानव पिरामिड
Fight Video: खतरनाक हाथापाई के बीच अंकल लपेटते रहे बिरयानी, वीडियो देख हंसी नहीं रुकेगी
Viral Video: सड़क पर दौड़ती मिनी लाइब्रेरी का नजारा देख रह जाएंगे हैरान, लोगों ने जमकर की तारीफ

कमेंट
कमेंट X