Baba Vanga Heat Wave: भीषण गर्मी से मचेगा हाहाकार, एसी-कूलर हो जाएंगे फेल! बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई वायरल
Baba Vanga on Heat Wave: बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की साल 2026 में भीषण गर्मी पड़ेगी। उन्होंने कहा था कि इतनी गर्मी पड़ेगी कि एसी-कूलर कुछ नहीं काम करेगा। आइए जानते हैं क्या है उनकी भविष्यवाणी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Baba Vanga on Heat Wave: बुल्गारिया की बाबा वेंगा अपनी भविष्यवाणियों के लिए दुनियाभर में जानी जाती हैं। उन्होंने अपनी मौत से पहले सन् 5079 तक की भविष्यवाणी कर दी थी। बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहे जानी बाबा वेंगा में 2026 में भीषण गर्मी पड़ने की भविष्यवाणी थी। उनकी यह भविष्यवाणी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनकी सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां पूरी सच साबित हुई हैं। अब इस बढ़ती गर्मी में बाबा वेंगा की भविष्यवाणी ने लोगों को डरा दिया है।
गर्मी को लेकर क्या है बाबा वेंगा की भविष्यवाणी?
बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि साल 2026 में भयानक गर्मी पड़ेगी। हीटवेव से लोगों की हालत खराब होगी। उनका कहना था कि इतनी भयानक गर्मी पड़ेगी कि लोगों के गले सूख जाएंगे। लोगों के घरों में लगे एसी और कूलर काम नहीं करेंगे।
बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी में कहा था कि साल 2026 में गर्मी से लोगों को बचाव करने की सलाह दी थी। उनका कहना था कि इस साल दुनिया को सामान्य से अधिक गर्मी और सूखे का सामना करना पड़ सकता है।
Super El Nino: क्या फिर मचेगी 1877 जैसी तबाही? जब खत्म हो गई थी दुनिया की 4 फीसदी आबादी, सुपर अल नीनो ने डराया
अगर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी पर गौर करें, तो यह सच होती दिख रही है, क्योंकि अप्रैल के महीने में भारत के कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। ऐसे आने वाले दिनों में हीटवेव के बढ़ने की संभावना है, जिससे हालत अधिक खराब हो सकती है।
Viral: 111 साल के बुजुर्ग ने बताया अपनी लंबी उम्र का राज, इन तीन आदतों का करते हैं पालन
बाबा वेंगा ने जलवायु परिवर्तन के कारण धरती का तापमान बढ़ने और प्राकृतिक संतुलन बिगड़ने की भविष्यवाणी की थी। उनका दावा था कि साल 2026 में भीषण गर्मी, सूखा, तेज गर्म हवाओं, जल संकट और बहुत कम बारिश होगी। बाबा वेंगा की यह भविष्यवाणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
डिस्क्लेमर: सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के आधार पर यह खबर बनाई गई है। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में किए गए इस दावे की अमर उजाला स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।

कमेंट
कमेंट X