{"_id":"69ef4e9c21f3ff9634073e9d","slug":"uncle-continues-eating-biryani-amidst-staff-scuffle-video-viral-2026-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Fight Video: खतरनाक हाथापाई के बीच अंकल लपेटते रहे बिरयानी, वीडियो देख हंसी नहीं रुकेगी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Fight Video: खतरनाक हाथापाई के बीच अंकल लपेटते रहे बिरयानी, वीडियो देख हंसी नहीं रुकेगी
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jyoti Mehra
Updated Mon, 27 Apr 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
सार
Video Viral: इस वायरल वीडियो में एक ईटिंग हाउस का नजारा दिखाई देता है, जहां अचानक माहौल गरमा जाता है। किसी बात को लेकर वहां मौजूद कुछ लोगों और स्टाफ के बीच बहस शुरू हो जाती है, जो धीरे-धीरे लड़ाई का रूप ले लेती है।
वायरल वीडियो
- फोटो : instagram/@VishalMalvi_
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Fight Video Viral: आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया एक ऐसा मंच बन चुका है, जहां हर पल कुछ न कुछ नया और चौंकाने वाला सामने आता रहता है। कभी जुगाड़, कभी ड्रामा, तो कभी ऐसी मजेदार घटनाएं, जिन्हें देखकर हंसी रोक पाना मुश्किल हो जाता है। आपकी फीड पर भी ऐसे वीडियोज जरूर आते होंगे जो पलभर में आपका ध्यान खींच लेते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो अपने अलग ही ट्विस्ट की वजह से लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
Trending Videos
इस वायरल वीडियो में एक ईटिंग हाउस का नजारा दिखाई देता है, जहां अचानक माहौल गरमा जाता है। किसी बात को लेकर वहां मौजूद कुछ लोगों और स्टाफ के बीच बहस शुरू हो जाती है, जो धीरे-धीरे लड़ाई का रूप ले लेती है। आसपास बैठे लोग या तो हैरान होकर यह सब देखने लगते हैं या फिर स्थिति को समझने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
लेकिन इसी अफरा-तफरी के बीच एक ऐसा किरदार नजर आता है, जिसने पूरे वीडियो का फोकस ही बदल दिया। एक अंकल बड़े आराम से अपनी प्लेट में रखी बिरयानी का मजा ले रहे होते हैं। उनके आसपास क्या हो रहा है, इससे जैसे उन्हें कोई फर्क ही नहीं पड़ता। जहां बाकी लोग लड़ाई में उलझे हुए हैं, वहीं अंकल पूरी शांति के साथ अपने खाने में व्यस्त हैं।
देखें वीडियो-
Uncle be like : Eat birayani do nothing pic.twitter.com/zksDmzhl8c
— Vishal (@VishalMalvi_) April 27, 2026
आमतौर पर ऐसी स्थिति में लोग या तो तमाशा देखने लगते हैं या फिर बीच-बचाव करने की कोशिश करते हैं, लेकिन यहां अंकल की प्राथमिकता बिल्कुल साफ नजर आती है, पहले बिरयानी, बाकी सब बाद में। उनका यह बेफिक्र अंदाज ही इस वीडियो को खास बनाता है और यही वजह है कि यह क्लिप इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।
इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोगों ने इस पर मजेदार बातें लिखी हैं। किसी ने कहा कि अंकल लड़ाई से दूर रहने में विश्वास रखते हैं, तो किसी ने मजाक में लिखा कि “पैसे दिए हैं, तो खाना तो बनता है।” वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें असली फूडी बताया, जिनके लिए खाना ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
Viral Video: वरमाला का महासंग्राम देखकर खुली रह जाएंगी आंखे, दूल्हा-दुल्हन को हवा में उठाकर बनाई मानव पिरामिड
Viral Video: सड़क पर दौड़ती मिनी लाइब्रेरी का नजारा देख रह जाएंगे हैरान, लोगों ने जमकर की तारीफ
Dating App Subsidy: यहां सरकार उठा रही है युवाओं के डेटिंग का खर्चा, हर महीने मिलते हैं इतने पैसे

कमेंट
कमेंट X