सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Body of Moni Verma of Amethi was found in a trunk on Kokhraj Highway

दूसरी पत्नी को दी दर्दनाक मौत: किराये के कमरे में रखता था, बार-बार कर रही थी ऐसी जिद; तीन साल पहले की थी शादी

संवाद न्यूज एजेंसी, मंझनपुर (कौशांबी) Published by: Akash Dubey Updated Mon, 27 Apr 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस ने 15 अप्रैल को मिले महिला के शव का खुलासा किया। पति हर्ष खियानी और साथी यश गुप्ता ने दूसरी पत्नी मोनी वर्मा की हत्या की। घर ले जाने के दबाव के कारण यह वारदात हुई।

Body of Moni Verma of Amethi was found in a trunk on Kokhraj Highway
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर स्थित हाइवे किनारे पर 15 अप्रैल को बक्से में मिले अज्ञात महिला के शव का पुलिस ने 12 दिन के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया। संदूक में बंद मिला महिला का शव अमेठी के मोनी वर्मा का था। महिला को उसके कैब चालक पति ने गला घोंट कर हत्या करने के बाद अपने कैब चालक साथी की मदद से शव को कोखराज हाईवे पर ठिकाने लगाया था।

Trending Videos

मामले में पुलिस ने मृतका के पति हर्ष खियानी उर्फ बिट्टू निवासी दुबौली गोविंदनगर कानपुर और उसके साथी यश गुप्ता निवासी यशोदानगर कानपुर को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह दूसरी पत्नी द्वारा घर ले जाने का दबाव बनाना सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 अप्रैल को कोखराज पुलिस को हाईवे किनारे एक संदूक में 30 वर्षीय महिला का शव मिला था। फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसकर हत्या की पुष्टि हुई। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की तो सोमवार को मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध कार संख्या यूपी78एचके 3718 को ग्राम खोजरापुर के पास रोककर दो युवकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने हत्या की वारदात कबूल कर ली।

तीन साल पहले आरोपी ने परिवार से छिपाकर की थी दूसरी शादी
पुलिस हिरासत में आए मुख्य आरोपी हर्ष खियानी ने बताया कि उसने तीन साल पहले परिवार से छिपाकर अमेठी निवासी मृतका मोनी वर्मा से मंदिर में शादी की थी। वह पहली पत्नी और परिवार के साथ कानपुर के दबौली इलाके में रहता था, जबकि दूसरी पत्नी को शारदा नगर में किराये के कमरे में रखता था।

पिछले कुछ दिनों से मृतका उसे अपने घर ले जाने का दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर उसने हत्या की साजिश रच डाली। मामले में पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतका का हैंडबैग बरामद किया, जिसमें दो मोबाइल फोन, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और हेल्थ कार्ड मिले हैं। घटना में प्रयुक्त कार और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

ऐसे रची हत्या की साजिश
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी हर्ष खियानी ने बताया कि 15 अप्रैल को आरोपी ने बाजार से बक्सा, फिनाइल की गोलियां और पॉलीथिन खरीदी। मौका मिलते ही उसने कमरे में महिला को बेड पर गिराकर उसके ही स्टॉल से गला दबाकर हत्या कर दी। शव को बक्से में बंद करने के बाद उसने अपने साथी यश गुप्ता को पैसों का लालच देकर बुलाया।

दोनों कार में शव रखकर प्रयागराज की ओर गए और वापस लौटते समय कोखराज के कल्याणपुर हाईवे किनारे बक्सा फेंककर फरार हो गए। रास्ते में पहचान छिपाने के लिए मृतका का हैंडबैग भी झाड़ियों में फेंक दिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी हर्ष खियानी ने बताया कि अमेठी से कानपुर आकर एनजीओ में काम करने के दौरान उसकी मुलाकात मोनी वर्मा से हुई और यह मुलाकात धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई। कुछ दिनों बाद दोनों ने आपस से शादी कर ली। 

टीम को मिला 25 हजार रुपये का इनाम
घटना का खुलासा करते हुए एसपी सत्यनारायण ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए कोखराज पुलिस के अलावा एसओजी, सर्विलांस और फॉरेंसिक आदि प्रमुख पांच टीमों को लगाया गया था। घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम को 25 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। एसपी ने टीमों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed