{"_id":"69f124699b980aabb405d301","slug":"gorakhpur-new-cantt-old-cantt-and-bhu-teams-reached-the-finals-kaushambi-news-c-3-ald1020-873695-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: फाइनल में पहुंची गोरखपुर, न्यू कैंट, ओल्ड कैंट और बीएचयू टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: फाइनल में पहुंची गोरखपुर, न्यू कैंट, ओल्ड कैंट और बीएचयू टीम
विज्ञापन
विज्ञापन
केवी एएफएस गोरखपुर और केवी न्यू कैंट द्वितीय पाली ने केंद्रीय विद्यालय की संभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में अंडर-17 आयु वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है। अंडर-14 आयु वर्ग में केवी ओल्ड कैंट और केवी बीएचयू की टीम फाइनल में पहुंची।
अंडर-17 आयु वर्ग के पहले सेमीफाइनल में केवी बमरौली ने 10 ओवर में चार विकेट खोकर 51 रन बनाए। जवाब में एएफएस गोरखपुर ने 9.1 ओवर में आठ विकेट खोकर 55 रन बनाए। जिसमें नैतिक सिंह 16, आयुष्मान पांडेय 12 नाबाद रनों की पारी खेली। पवन पांडेय 3/12, तरुण, आदित्य और रित्विक ने एक-एक विकेट झटके। दूसरे सेमीफाइनल में केवी न्यू कैंट प्रथम पाली ने आठ ओवर में तीन विकेट खोकर 90 रन बनाए। जवाब में केवी न्यू कैंट द्वितीय पाली ने 7.5 ओवर में बिना विकेट खोए 91 रन हासिल किया। जिसमें हर्षित ने 54 नाबाद और अभिनव यादव ने 30 रन नाबाद बनाया।
अंडर-14 आयु वर्ग के पहले सेमीफाइनल में केवी ओल्ड कैंट ने आठ ओवर में दो विकेट खोकर 73 रन बनाए। जिसमें प्रथम कुमार सिंह 19, अंकित 18 नाबाद, बालकिशन यादव 17, अंश मिश्रा ने 2/09 रन बनाए। जवाब में केवी न्यू कैंट प्रथम पाली की टीम आठ ओवर में चार विकेट पर 68 रन पर सिमट गई। दूसरे सेमीफाइनल में न्यू कैंट द्वितीय पाली ने आठ ओवर में चार विकेट खोकर 49 रन बनाए। जवाब में केवी बीएचयू ने 6.1 ओवर में एक विकेट खोकर 50 रन हासिल कर लिया। जिसमें श्रेयांश 26 नाबाद, आयुष यादव 11 नाबाद रन से टीम को जीत दिलाई। इससे पूर्व केंद्रीय विद्यालय न्यू कैंट के प्रधानाचार्य डॉ. रवि प्रकाश ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान पर्यवेक्षक राम प्रकाश वर्मा एवं चयन समिति के अध्यक्ष अनुज त्यागी मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X