{"_id":"69efbacb9dc1d5d9390445de","slug":"the-body-of-moni-verma-of-amethi-was-found-in-a-box-on-the-side-of-the-highway-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-140361-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: अमेठी की मोनी वर्मा का था हाईवे किनारे बक्से में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: अमेठी की मोनी वर्मा का था हाईवे किनारे बक्से में मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पुलिस हिरासत में हरी टी-शर्ट में आरोपी पति व सफेद शर्ट में उसका साथी म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रयागराज-कानपुर हाईवे किनारे कल्याणपुर गांव के समीप 15 अप्रैल को बक्से में मिला शव अमेठी की मोनी वर्मा (30) का था। महिला को उसके कैब चालक पति ने गला घोट कर हत्या करने के बाद अपने साथी की मदद से फेंका था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि कोखराज पुलिस को शव मिला तो पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद तफ्तीश के लिए पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीमों को लगाया गया था। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर खोजरापुर गांव के पास आरोपी हर्ष खियानी उर्फ बिट्टू निवासी दुबौली गोविंदनगर कानपुर और उसके साथी यश गुप्ता निवासी यशोदानगर कानपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों कार संख्या यूपी78एचके3718 से कहीं जा रहे थे।
एसपी ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने वारदात की बात कुबूली। आरोपी हर्ष ने बताया कि मोनी उसकी दूसरी पत्नी थी, जिसे वह शारदा नगर में किराये के कमरे में रखता था। खुद पहली पत्नी और परिवार के साथ कानपुर के दबौली इलाके में रहता था। मोनी उस पर काफी दिनों से घर ले चलने का दबाव बना रही थी। इसीलिए हत्या कर दी। आरोपियों की निशानदेही पर मृतका का हैंडबैग बरामद किया, जिसमें दो मोबाइल फोन, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और हेल्थ कार्ड मिले हैं। घटना में प्रयुक्त कार और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
तीन साल पहले परिवार से छिपाकर की थी दूसरी शादी
पूछताछ के दौरान आरोपी हर्ष खियानी ने बताया कि अमेठी से कानपुर आकर एनजीओ में काम करने के दौरान उसकी मुलाकात मोनी वर्मा से हुई थी। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई। तीन साल पहले परिवार से छिपाकर मंदिर में शादी की थी।
टीम को मिला 25 हजार रुपये का इनाम
एसपी सत्यनारायण ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए पांच टीमों को लगाया गया था। कुल 25 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। एसपी ने टीमों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
ऐसे की थी हत्या...
मंझनपुर। पुलिस पूछताछ में आरोपी हर्ष खियानी ने बताया कि 15 अप्रैल को उसने बाजार से बक्सा, कुनेन की गोलियां और पॉलिथीन खरीदी। मौका मिलते ही उसने कमरे में मोनी को बेड पर गिराकर उसके ही दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी। शव को बक्से में बंद करने के बाद उसने अपने साथी यश गुप्ता को पैसों का लालच देकर बुलाया। दोनों ने मारुति एक्सएल-6 कार में शव रखकर प्रयागराज की ओर गए और वापस लौटते समय कोखराज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के पास हाईवे किनारे बक्सा फेंककर फरार हो गए। रास्ते में पहचान छिपाने के लिए मृतका का हैंडबैग भी झाड़ियों में फेंक दिया। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X