UPMSP 12th Result Analysis: नहीं टूट पाया 2022 का रिकॉर्ड, 4.95% कम रहा उत्तीर्ण प्रतिशत; लड़कियां रहीं आगे
UPMSP UP Board 12th Intermediate Result: इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में छात्राओं ने एक बार फिर छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 2022 का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सका और उससे 4.95 प्रतिशत कम रहा। पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों में नतीजों में उतार-चढ़ाव दिखा, लेकिन हर साल बेटियों ने सफलता प्रतिशत में बढ़त बनाए रखी। लगातार पांचवें साल छात्राओं का दबदबा कायम रहा।
रिजल्ट देखने के लिए 10वीं के छात्र यहां क्लिक करें
रिजल्ट देखने के लिए 12वीं के छात्र यहां क्लिक करें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPMSP UP Board 12th Intermediate Result: उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि छात्राएं सफलता के मामले में लगातार आगे हैं। हाईस्कूल में इस वर्ष बेटियों ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो हर साल छात्राओं का पास प्रतिशत छात्रों से अधिक रहा है।
86.32% छात्राओं 12वीं किया पास
इस साल कुल 25,75,460 विद्यार्थियों ने इंटरमीडिएट परीक्षा दी। इनमें से 24,86,072 सफल हुए और कुल पास प्रतिशत 80.38 रहा। इस वर्ष 13,67,903 छात्रों में से 13,09,397 पास हुए, जबकि 12,07,557 छात्राओं में से 11,76,675 सफल रहीं। छात्राओं का पास प्रतिशत 86.32 और छात्रों का 75.04 प्रतिशत दर्ज किया गया।
10वीं के रिजल्ट देखने के लिए छात्र यहां क्लिक करे
12वीं के रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करे
कैसे रहा पांच वर्षों का प्रदर्शन?
इंटरमीडिएट परीक्षा के पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो परिणामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन एक बात हर साल समान रही कि छात्राओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया। वर्ष 2022 से 2026 तक के नतीजे बताते हैं कि छात्राओं का सफलता प्रतिशत लगातार छात्रों से काफी ज्यादा रहा।
- वर्ष 2022 में कुल 24,10,971 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें 22,37,578 छात्र-छात्राएं सफल हुए और कुल पास प्रतिशत 85.33 दर्ज किया गया। इस साल 13,23,956 छात्रों में से 12,07,451 पास हुए, जबकि 10,87,015 छात्राओं में से 10,30,127 सफल रहीं। छात्राओं का पास प्रतिशत 90.15 रहा, जबकि छात्रों का 81.21 प्रतिशत था।
- वर्ष 2023 में कुल 27,68,180 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें से 25,71,002 छात्र-छात्राएं पास हुए और कुल परिणाम 75.52 प्रतिशत रहा। छात्रों का पास प्रतिशत 69.34 रहा, जबकि छात्राओं का 83.00 प्रतिशत दर्ज किया गया।
- वर्ष 2024 में कुल 25,78,007 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 24,52,830 सफल हुए। कुल पास प्रतिशत 82.60 रहा। इस वर्ष छात्रों का सफलता प्रतिशत 77.78 और छात्राओं का 88.42 प्रतिशत रहा।
- वर्ष 2025 में कुल 27,05,009 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें 25,98,560 छात्र-छात्राएं पास हुए और कुल परिणाम 81.15 प्रतिशत दर्ज किया गया। छात्रों का पास प्रतिशत 76.60 रहा, जबकि छात्राओं का 86.37 प्रतिशत रहा।
कैसा रहा कुल उत्तीर्ण प्रतिशत?
वर्ष 2026 में इंटरमीडिएट परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 80.38 रहा, जो वर्ष 2022 के 85.33 प्रतिशत के रिकॉर्ड से 4.95 प्रतिशत कम है। पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2022 में सबसे बेहतर प्रदर्शन दर्ज किया गया था। इसके बाद 2023 में गिरावट आई, जबकि 2024, 2025 और 2026 में परिणामों में सुधार जरूर हुआ, लेकिन 2022 का रिकॉर्ड कोई भी वर्ष नहीं तोड़ सका। हालांकि हर साल छात्राओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन कर अपना दबदबा कायम रखा।
UP board Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने का तरीका
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ रोल नंबर की जरूरत होगी। रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे बताया गया है:
- पहले आप amarujala.com/results पर जाएं।
- अब बोर्ड्स की सूची से "UP Board" का चयन करें।
- इसके बाद, 10वीं के छात्र "Class 10th Result" और 12वीं के छात्र "Class 12th Result" वाले लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या रोल कोड दर्ज करें।
- "Submit" बटन पर क्लिक करें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- चाहें तो "Download" बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।
10वीं के रिजल्ट देखने के लिए छात्र यहां क्लिक करे
12वीं के रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करे

कमेंट
कमेंट X