सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Topper: 12th-grade topper and 10th-grade topper see their marksheets here.

UP Board Topper: 12वीं टॉपर शिखा और 10वीं टॉपर अंशिका को गणित में मिले पूरे अंक; यहां देखें टॉपर्स की मार्कशीट

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Thu, 23 Apr 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे आज जारी हो गए है। इस बार 12वीं की  टॉपर शिखा वर्मा रही हैं। उन्हें सबसे ज्यादा अंक गणित में मिले हैं। आइए जानते हैं दोनों कक्षाओं के टॉपर ने किस विषय में कितने अंक प्राप्त किए हैं। 

UP Board Topper: 12th-grade topper and 10th-grade topper see their marksheets here.
यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के टॉपर्स - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजे जारी हो गए हैं। रिजल्ट की घोषणा बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से की गई। इस वर्ष 10वीं में कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा ने संयुक्त रूप टॉप किया है। वहीं, 12वीं में शिखा वर्मा ने 97.60% अंक लाकर टॉप किया है। इस साल 10वीं में  26,01381 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। वहीं, इस साल के 12वीं में कुल 24,86,072 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।

Trending Videos

  • 10वीं में लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 87. 30 फीसदी रहा। वहीं, लड़कियों ने 93.76  सफलता के साथ बाजी मारी। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की टॉप-10 विद्यार्थियों की सूची में कुल 115 छात्रों का नाम शामिल हैं।
  • वहीं,  इस साल के 12वीं में कुल 24,86,072 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 75.04 फीसदी रहा, जबकि लड़कियों ने 86.32 सफलता के साथ बाजी मारी। यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की टॉप-10 विद्यार्थियों की सूची में कुल 23 छात्रों का नाम शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरमीडिएट की परीक्षा में शिखा वर्मा  ने पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। उन्हें 500 में से 488 अंक मिले हैं। शिखा वर्मा ने गणित में पूरे 100 नंंबर पाए हैं।  इसके बाद भौतिक में 99 अंक मिले। वहीं, रसायन विज्ञान और हिंदी में 87 अंक प्राप्त किए। इसके साथ ही अंग्रेजी  में 95 नंबर मिले। 

नीचे दिखे पूरी मार्कशीट 


 

इस बार हाईस्कूल की परीक्षा दो विद्यार्थियों ने पहला स्थान हासिल किया।  ने पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। दोनों ने 600 में से 587 अंक प्राप्त किए। कशिश वर्मा ने सबसे ज्यादा अंक गणित,विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में हासिल किया। इन तीनों विषयों में 99 अंक मिले हैं। हालांकि उन्होंने किसी भी विषय में 100 अंक प्राप्त नहीं किए हैं। वहीं,  हिंदी में 98 नंबर मिले हैं। गृह विज्ञान में 97 अंक प्राप्त किए हैं। अंग्रेजी में 95 अंक मिले हैं।

वहीं, अंशिका वर्मा ने सबसे ज्यादा नंबर गणित में हासिल किए हैं। इसमें उन्हें कुल 100 अंक मिले हैं। वहीं, हिंदी और विज्ञान में 99 अंक प्राप्त किए हैं। अंग्रेजी और कला में 98 नंबर मिले हैं। सामाजिक विज्ञान में कुल 93 अंक मिले हैं। 







 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed