{"_id":"69eb490879faa34bfd0a7b13","slug":"up-sanskrit-education-council-results-released-srishti-from-kannauj-tops-class-10-pass-percentage-rises-by-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: संस्कृत बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, कन्नौज की सृष्टि दीक्षित 10वीं, प्रतापगढ़ के रजनीश यादव 12वीं टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: संस्कृत बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, कन्नौज की सृष्टि दीक्षित 10वीं, प्रतापगढ़ के रजनीश यादव 12वीं टॉपर
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Fri, 24 Apr 2026 04:12 PM IST
विज्ञापन
सार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। दसवीं में कन्नौज की सृष्टि ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतापगढ़ की खुशबू दूसरे स्थान पर रहीं। इस वर्ष उत्तीर्ण प्रतिशत पिछली बार से बढ़ा है। छात्राओं का प्रदर्शन सभी वर्गों में बेहतर रहा और सफलता दर्ज की गई।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव व संस्कृत बोर्ड सचिव शिवलाल ने संयुक्त रूप से परिणाम जारी किय
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद का बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। पूर्व मध्यमा द्वितीय (10वीं) में कन्नौज की सृष्टि ने 94.43 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। प्रतापगढ़ की खुशबू सरोज 94.29 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
Trending Videos
तीसरे स्थान पर प्रतापगढ़ के मुलायम सिंह और प्रियंका सरोज संयुक्त रूप से 93.29 प्रतिशत अंकों के साथ रहे। वहीं, उत्तर मध्यमा द्वितीय (कक्षा 12) में रजनीश यादव ने प्रदेश टॉप किया है। दूसरे नंबर पर वंशिका श्रीवास्तव हैं। तीसरे नंबर पर काजल और संस्कृति हैं। रजनीश, वंशिका और काजल प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। संस्कृति अमरोहा की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार पिछली बार की तुलना में पास प्रतिशत 2.79 प्रतिशत बढ़ा है। परिषद के अनुसार सभी वर्गों में छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव व संस्कृत बोर्ड सचिव शिवलाल ने संयुक्त रूप से परिणाम जारी किया।

कमेंट
कमेंट X