Shravasti News: श्रावस्ती से तीन दिन से लापता युवक का शव बलरामपुर में मिला, घरवाले बोले- हत्या की गई
श्रावस्ती से तीन दिन से लापता युवक का शव अर्धनग्न हाल में बलरामपुर में मिला। घरवालों ने बेटे की हत्या किए जाने की बात कही। आगे पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के श्रावस्ती से तीन दिन से लापता युवक का शव शुक्रवार को बलरामपुर जिले में मिला। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। घरवालों ने हत्या करके लाश फेंकने की बात कही। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भिठौरा राम सहाय का है। यहां के निवासी मोहित त्रिपाठी (30) तीन दिन से लापता थे। आज तड़के उनका शव बलरामपुर जिले के चकवा पुलिस चौकी क्षेत्र में बौद्ध परिपथ के किनारे पड़ा मिला। बलरामपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मोबाइल नंबर बंद आने से सभी बेचैन हो गए
पिता श्रवण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 22 अप्रैल की शाम मोहित बाइक लेकर घर से निकला था। हम सभी को लगा कि वो गिलौला बाजार गया है। रात तक वापस न लौटने पर हम सभी को चिंता हुई। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की। मोहित का मोबाइल नंबर बंद आने से हम सभी बेचैन हो गए। थाने पर तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके मोहित की तलाश शुरू की। मोहित घर से पैंट-शर्ट पहनकर निकला था, लेकिन शव नग्न अवस्था में मिला है। वहीं, उसकी बाइक शव के पास पड़ी मिली। उसमें तेल खत्म था। इससे हत्या किए जाने की शंका और गहरा जाती है।
पांच वर्षीय बेटा देगा मुखाग्नि
श्रवण ने बताया कि मोहित को पांच साल का एक बेटा रुद्रांस व दो बेटियां तीन साल की रुद्रांसी व एक साल की देवांसी हैं। एक हफ्ते पहले गुरुवार को ही रुद्रास का मुंडन हुआ था। पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। किसी को नहीं पता था कि पांच साल के रुद्रांस को मुंडन के तुरंत बाद ही अपने पिता को मुखाग्नि देनी पड़ेगी।

कमेंट
कमेंट X