सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Buddhist circuit blocked due to non-availability of diesel and petrol

Shravasti News: डीजल-पेट्रोल न मिलने पर जाम किया बौद्ध परिपथ

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Buddhist circuit blocked due to non-availability of diesel and petrol
प्रदर्शन के चलते लगे जाम के दौरान जाने देने की गुहार लगाती महिला। - फोटो : प्रदर्शन के चलते लगे जाम के दौरान जाने देने की गुहार लगाती महिला।
विज्ञापन
इकौना। तराई में डीजल-पेट्रोल की किल्लत अब जनाक्रोश में बदलने लगी है। बृहस्पतिवार को पेट्रोल पंप पर डीजल-पेट्रोल न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने मोहनीपुर के सामने बौद्ध परिपथ जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत नहीं हुए। करीब एक घंटे तक हंगामे के चलते बौद्ध परिपथ पर चार किमी तक वाहनों की कतार लग गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को मनाया।
Trending Videos

मोहनीपुर स्थित पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार सुबह ईंधन के लिए वाहनों की कतार लगी थी। घंटों इंतजार के बाद डीजल-पेट्रोल नहीं मिला तो उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया और वे भड़क गए। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने सड़क किनारे रखी लकड़ी की बल्लियों को सड़क पर रखकर बौद्ध परिपथ जाम कर दिया। इसके बाद नारेबाजी शुरू कर दी। सड़क बंद होने से दोनों ओर वाहनों का लंबी कतार लग गई। तेज धूप होने से बस, कार आदि में सवार यात्री बेहाल हो गए। सूचना पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे इकौना थाना प्रभारी परमानंद तिवारी ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को मनाया और एक घंटे बाद जाम खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोने लगी जाम में फंसी महिला
जाम में ट्रकों के साथ-साथ यात्री वाहन भी फंसे थे। इस दौरान रोडवेज बस में सवार एक महिला रोने लगी और प्रदर्शन कर रहे लोगों से जाम खोलने की मिन्नत करने लगी। जाम के चलते शादी समारोह, तहसील, अस्पताल, स्कूल आदि जाने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed