{"_id":"69ea794297a218474205754a","slug":"cmo-inspected-arogya-mandir-shravasti-news-c-104-1-srv1004-119644-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: सीएमओ ने आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: सीएमओ ने आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रावस्ती। गिलौला क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिर कटहा व कटार का बुधवार को सीएमओ डॉ. अशोक कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान आरोग्य मंदिरों पर कई कमियां उजागर हुईं। कहीं पर भवन जर्जर मिला तो कहीं पर इनवर्टर व अन्य संसाधन बदहाल स्थिति में मिले। इस पर सीएमओ ने शीघ्र व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर कटार में सीएचओ रंजना राय उपस्थित मिलीं। वहीं आरोग्य मंदिर का भवन जर्जर, पेयजल व्यवस्था बदहाल व इनवर्टर-बैटरी भी खराब मिली। इस पर उन्होंने सीएचसी अधीक्षक को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।
इसके बाद ग्राम भगवानपुर में चल रहे टीकाकरण सत्र में निरीक्षण के दाैरान एएनएम नीलम देवी उपस्थित मिलीं, जबकि एएनएम कुसुमा देवी अनुपस्थित रहीं। खराब पड़ी वजन व ऊंचाई नापने वाली मशीन को ठीक कराने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया। उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी। साथ ही कहा कि 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी किशोरियों को एचपीवी (HPV) और टीडी (TD) वैक्सीन लगाई जा रही है। इस मौके पर अधीक्षक गिलौला डॉ. दीपक शुक्ला, गोविंद शुक्ला साथ ही कटरा व कटहा के आरोग्य मंदिर के कर्मी सहित अन्य मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X