सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar Vidhan Sabha: Samrat Chaudhary targets Lalu Prasad and Tejashwi Yadav, Bihar News

Lalu Yadav: सीएम सम्राट चौधरी बोले- लालू यादव ने RSS के सामने घुटने टेके, नीतीश नहीं होते तो वह बनते भी नहीं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Fri, 24 Apr 2026 02:31 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी उम्र, डिग्री समेत कई सवालों का जवाब दिया। उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोला। आइये जानते हैं किसने क्या कहा?

bihar Vidhan Sabha: Samrat Chaudhary targets Lalu Prasad and Tejashwi Yadav, Bihar News
सीएम सम्राट चौधरी।
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट आसानी से पास कर गए। महागठबंधन ने भी विरोध नहीं किया।लेकिन, सदन की कार्यवाही के दौरान काफी गहमागहमी देखने को मिली। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर तंज कसा। इसके बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में विपक्ष और लालू परिवार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार लोकतंत्र की धरती है। लालू प्रसाद बड़े नेता हैं। मैं उनके साथ भी काम किया है। लेकिन, वह अगर अपने बारे नहीं सोचते तो आज सब लोग उनके साथ नहीं होते। लालू प्रसाद ने आरएसएस दफ्तर जाकर घुटना टेका था। 33 विधायकों का समर्थन मिला तब वह मुख्यमंत्री बने। नीतीश कुमार नहीं होते तो लालू प्रसाद नेता नहीं बनते।

Trending Videos


लालू के बारे में और क्या कहा?

सीएम सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद पर हमला बोलते हुए कहा कि वह सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने लेकिन बिहार को लूट लिया। उनके राज में बिहार की क्या दुर्दशा थी? यह जनता जानती है। नीतीश कुमार कोई न राजनीति से हटा सकता है और न ही दिल से हटा सकता है। नीतीश कुमार हमेशा कहते थे कि अब अपलोगों को बिहार संभालना होगा। सम्राट चौधरी ने कहा कि मेरे पास विकास के अलावा कोई काम नहीं है। सम्राट ने सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Floor Test LIVE: आसानी से फ्लोर टेस्ट पास कर गए सीएम सम्राट चौधरी, जानिए सदन में किसने क्या कहा?


'लालू ने मेरे ऊपर अत्याचार किया'

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के कार्यकाल की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि देश विकसित हो। उसी तरह नीतीश कुमार चाहते हैं कि बिहार समृद्ध हो। उन्होंने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि पाठशाला किसी की बपौती नहीं है। विरासत से बाहर निकलिए। मुझे बिहार की 14 करोड़ की जनता का आशीर्वाद प्राप्त है। मुझे लालू यादव ने जेल भिजवाया था। मेरे साथ साथ मेरे परिवार के 22 लोग जेल गए थे। अगर लालू यादव ने मुझ पर अत्याचार नहीं किया होता तो आज मैं बिहार का मुख्यमंत्री नहीं रहता है। इसीलिए कोई किसी पाठशाला से नहीं निकलता है। पूरा एनडीए एक है। उन्होंने कहा कि मैं 1995 में जेल में रहा। अगर मैं 1995 में नाबालिग रहता तो क्या जेल में रहता। मैं कोर्ट गया। उन्होंने अपनी डिग्री के सवाल पर कहा कि मैंने अपने एफीडेविट में सारी बातें स्पष्ट कर दी है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed