सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   School van collides with electric pole in Barkheda Pilibhit

पीलीभीत में टला बड़ा हादसा: बरखेड़ा में बिजली के खंभे से टकराई स्कूल वैन, बाल-बाल बचे 26 बच्चे

अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: Akash Dubey Updated Fri, 24 Apr 2026 11:59 AM IST
विज्ञापन
School van collides with electric pole in Barkheda Pilibhit
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र के लिटिल स्टार अकादमी की एक स्कूल वैन सुबह करीब सात बजे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बिजली का खंभा टूटकर गिर गया। हादसे में स्कूल वैन में सवार करीब 26 बच्चे बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि चालक वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात कर रहा था।

Trending Videos


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कूल वैन की रफ्तार काफी तेज थी। चालक गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करने में व्यस्त था। इसी लापरवाही के कारण उसने वैन पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे बिजली के खंभों में जा घुसी। गनीमत रही कि करंट नहीं फैला, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के तुरंत बाद चालक मौके से भाग गया। हादसे के बाद एकत्र ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकाला। स्कूल वाहन में खजुरिया, पचपेड़ा, दोलापुर, मोहम्मदगंज रम्पुरा और लखनऊ कलां आदि गांवों के बच्चे बैठे थे।  एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed