सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Girl Student jumped from Ashoka Rajpath double-decker bridge patna bihar news suicide case love affair

Bihar News : अशोक राजपथ डबल डेकर पुल से छात्रा ने लगाई छलांग, हालत गंभीर; PMCH में भर्ती

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Thu, 23 Apr 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : पुल के नीचे काफी लोग जमा थे। हर किसी के चेहरे पर परेशानी थी। परेशानी अपनी नहीं बल्कि किसी की जान बचाने को लेकर थी। एक छात्रा ने अशोक राजपथ स्थित नवनिर्मित डबल डेकर पुल से छलांग लगा दी।

Girl Student jumped from Ashoka Rajpath double-decker bridge patna bihar news suicide case love affair
पुल से छलांग लगाती छात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना के अशोक राजपथ स्थित नवनिर्मित डबल डेकर पुल से गुरुवार को एक छात्रा ने छलांग लगा दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से छात्रा को आनन-फानन में पीएमसीएच ले जाया गया, जहां उसकी हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है।

Trending Videos

यह खबर भी पढ़ें-Bihar BJP: बिहार में भाजपा चलाएगी प्रशिक्षण महाभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कार्यकर्ताओं से क्या कहा?
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा की नहीं हो पाई पहचान 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना पटना कॉलेज के ठीक सामने बने डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि छात्रा पुल की रेलिंग पर आकर बैठ गई। जब आसपास के लोगों की नजर उसपर पड़ी तो लोगों ने उसे वहां से हटाने की कोशिश करने लगे, लेकिन इस बीच लड़की वहां मौजूद लोगों को चेतावनी देते हुए कहने लगी कि अगर कोई उसके पास जाएगा तो वह पुल से नीचे छलांग लगा देगी। लोग उसे बचाने की योजना बना ही रहे थे, तभी अचानक लड़की ने पुल से छलांग लगा दी। जमीन पर गिरते ही वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गई। स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल छात्रा की पहचान की जा रही है और उसके परिजनों को सूचित करने का प्रयास किया जा रहा है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Floor Test: सीएम सम्राट चौधरी को बहुमत साबित करने में परेशानी होगी? अग्निपरीक्षा तेजस्वी यादव की भी

जून में ही हुआ था पुल का उद्घाटन
 जिस डबल डेकर पुल से यह हादसा हुआ, वह बिहार का पहला एलिवेटेड कॉरिडोर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 11 जून 2025 को इसका भव्य उद्घाटन किया था। लगभग 422 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पुल का उद्देश्य पटना के सबसे व्यस्ततम इलाकों जैसे पटना यूनिवर्सिटी, साइंस कॉलेज और पीएमसीएच में ट्रैफिक के दबाव को कम करना था।
गांधी मैदान से पटना यूनिवर्सिटी को जोड़ने वाला यह डबल डेकर पुल पटना की कनेक्टिविटी के लिए गेम-चेंजर माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed