सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan-heatwave-red-orange-alert-school-timing-change-44-degree

Rajasthan Weather Update: मरुधरा में 44 डिग्री तक पहुंचा पारा, स्कूलों के समय में बदलाव; हीटवेव को लेकर अलर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Fri, 24 Apr 2026 09:06 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान में भीषण गर्मी और लू के चलते तापमान 44 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। मौसम विभाग ने हीटवेव का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है।

rajasthan-heatwave-red-orange-alert-school-timing-change-44-degree
राजस्थान में भीषण गर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इन दिनों देशभर में गर्मी अपने चरम पर है। ऐसे में राजस्थान का पारा और भी हाई है। प्रदेश में तेज लू और तपन की वजह से दैनिक जीवन के काम-काज लोगों के प्रभावित हो रहे हैं। मरुधरा के कई जिलों में तापमान  44 डिग्री सेल्सियस के आस-पास पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 24 अप्रैल से पूरे प्रदेश में हीटवेव का ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है. 
Trending Videos


भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई जरूरी कदम उठाया है। साथ ही स्कूलों के समय चक्र में परिवर्तन किया गया है। चित्तौड़गढ़, कोटा व जैसलमेर में  कक्षा 8वीं तक का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक रखा गया है। वहीं, आंगनबाड़ी केंद्रों का समय 11 बजे तक निर्धारित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें इन शहरों में कितना रहा तापमान
श्रीगंगानगर: 44.5 डिग्री सेल्सियस (राज्य में सबसे गर्म)
कोटा: 43.0 डिग्री सेल्सियस
चूरू: 42.6 डिग्री सेल्सियस
बीकानेर: 41.5 डिग्री सेल्सियस
जैसलमेर: 41.5 डिग्री सेल्सियस
फतेहपुर: 40.0 डिग्री सेल्सियस
चित्तौड़गढ़: 42.5 डिग्री सेल्सियस
पिलानी: 42.2 डिग्री सेल्सियस
जयपुर: 39.6 डिग्री सेल्सियस (पिछले 24 घंटों में 2 डिग्री की बढ़ोतरी)



ये भी पढ़ें-Rajasthan Politics: 27 अप्रैल को राजस्थान पहुंचेंगे नितिन नबीन, BJP के नए सात कार्यालयों का करेंगे उद्धाटन

मौसम विभाग केंद्र जयपुर ने मेघगर्जन, आंधी की संभावना जताई

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स खाते से एक पोस्ट साझा करके जानकारी दी है। केंद्र अनुसार, राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में आगामी दिनों में कहीं-कहीं हीटवेव दर्ज होने तथा 25 से 28 अप्रैल के दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कहीं-कहीं दोपहर बाद मेघगर्जन, आंधी की संभावना है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed