सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Threat to bomb Rajasthan Assembly again panic ensues in jaipur

Jaipur: जयपुर में हाई अलर्ट! राजस्थान विधानसभा को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Fri, 24 Apr 2026 10:57 AM IST
विज्ञापन
सार

Jaipur: राजस्थान विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला, जिससे हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत अलर्ट जारी कर परिसर की सघन जांच शुरू की, हालांकि अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है और साइबर सेल ई-मेल की जांच में जुटी है।

Threat to bomb Rajasthan Assembly again panic ensues in jaipur
राजस्थान विधानसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जयपुर स्थित राजस्थान विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, विधानसभा सचिवालय को एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें दोपहर 1 बजे परिसर को विस्फोट से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी।

Trending Videos

तुरंत अलर्ट पर आई सुरक्षा एजेंसियां
ई-मेल मिलने के करीब एक घंटे के भीतर ही सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया। पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDDS) और डॉग स्क्वॉड को मौके पर तैनात किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश पर रोक, कर्मचारियों को बाहर रोका गया
एहतियात के तौर पर विधानसभा परिसर में प्रवेश को तुरंत रोक दिया गया और कर्मचारियों को बाहर ही रोक दिया गया, ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचाव किया जा सके।

पूरे परिसर की सघन जांच शुरू
सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पूरे परिसर की सघन जांच शुरू कर दी गई। हर आने-जाने वाले व्यक्ति और वाहन की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन खतरे को गंभीरता से लेते हुए हर स्तर पर जांच जारी है।

ई-मेल की तकनीकी जांच जारी
सूत्रों के अनुसार, धमकी भरे ई-मेल की तकनीकी जांच भी शुरू कर दी गई है। साइबर सेल यह पता लगाने में जुटी है कि ई-मेल किस स्थान और आईपी एड्रेस से भेजा गया। साथ ही, भेजने वाले की पहचान और मंशा का पता लगाने के लिए विभिन्न एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं।

पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां
गौरतलब है कि इससे पहले भी राजस्थान विधानसभा को इसी तरह की धमकी मिल चुकी है। पिछले मामलों में भी ई-मेल के जरिए धमकी दी गई थी, जिसके बाद व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया था।हालांकि, उन मामलों में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली थी और धमकी को अफवाह या शरारती तत्वों की हरकत माना गया था।

ये भी पढ़ें: सरकार की पहल लाई रंग; सलूम्बर के किसान बिना बिजली कर रहे सिंचाई; मुफ्त सोलर पंप से लौटी हरियाली

लगातार धमकियों से बढ़ी चिंता
लगातार मिल रही ऐसी धमकियों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि भले ही अधिकांश मामलों में धमकियां फर्जी साबित होती हैं, लेकिन किसी भी प्रकार की लापरवाही गंभीर परिणाम दे सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed