सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Cyber accused jumps from window to escape police raid, fails to flee and is taken into custody

Jaipur News: दबिश के दौरान पुलिस से बचने के लिए खिड़की से कूदा साइबर आरोपी; भागने में नाकाम, अब हिरासत में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Sat, 02 May 2026 03:22 PM IST
विज्ञापन
सार

साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे म्यूल हंटर अभियान के तहत कार्रवाई के दौरान जयपुर पुलिस ने एक साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया, जो दबिश के दौरान खिड़की से कूदकर भागने की कोशिश में घायल हो गया।

Jaipur News: Cyber accused jumps from window to escape police raid, fails to flee and is taken into custody
पुलिस गिरफ्त में घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जयपुर की जालूपुरा थाना पुलिस ने साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे म्यूल हंटर अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 19 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और अन्य संदिग्ध उपकरण बरामद किए हैं, जिनका उपयोग साइबर ठगी में किया जा रहा था।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 17 अप्रैल की रात गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर की गई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एक होटल में दबिश दी। इसी दौरान मौके पर मौजूद आरोपी भागने का प्रयास करते हुए खिड़की से कूद गया और घायल हो गया। पुलिस ने उसे पकड़कर उपचार के लिए एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Kotputli-Behror News: हाईवे पर बस और कार की भीषण भिड़ंत, डैशकैम में कैद हुआ हादसा; बाल-बाल बचा परिवार

जांच के दौरान आरोपी की पहचान राजेन्द्र बैरवा (26) निवासी मंडावर, जिला टोंक के रूप में हुई। पुलिस ने मौके से बरामद मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का विश्लेषण किया, जिसमें सामने आया कि आरोपी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के लोगों के बैंक खातों का उपयोग कर साइबर ठगी की रकम को ट्रांसफर करता था।

आरोपी और उसके साथी इन खातों को किराये पर लेते थे और उनमें ठगी की राशि जमा कर नकद निकासी करते थे या फिर अन्य खातों में ट्रांसफर कर देते थे। इस तरह पैसे को लगातार घुमाकर ट्रैकिंग से बचने की कोशिश की जाती थी।

पुलिस ने संबंधित बैंकों से खातों का रिकॉर्ड जुटाया और समन्वय पोर्टल पर जांच करने पर पाया कि इन खातों से जुड़े कई मामलों में विभिन्न राज्यों में शिकायतें दर्ज हैं। इसके आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। मामले में अन्य आरोपी सूरज शर्मा, अजय और अन्य की तलाश जारी है। पुलिस टीम लगातार नेटवर्क का खुलासा करने और गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed