Indo-Pak Tension: बाड़मेर में तत्काल रेड अलर्ट, कलेक्टर ने तुरंत प्रभाव से सभी तरह की आवाजाही पर लगाई रोक
बाड़मेर जिला कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से जिले में रेड अलर्ट घोषित करते हुए सभी प्रकार की आवाजाही पर रोक लगा दी है। आज तड़के पाकिस्तान ने फिर से ड्रोन भेजकर हमला करने की कोशिश की थी लेकिन भारतीय सेना ने उसे नाकाम कर दिया।
विस्तार
बाड़मेर कलेक्टर ने जिले में तुरंत प्रभाव से रेड अलर्ट घोषित कर लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है। साथ ही बाजार बंद कर, सभी प्रकार की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। पाकिस्तान से सटे राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में रात भर अलर्ट के सायरन बजते रहे। पाकिस्तान की तरफ से देर शाम प्रदेश के कई इलाकों को टारगेट कर ड्रोन हमले किए गए। जानकारी के मुताबिक बाड़मेर और जैसलमेर में कुल 10 से ज्यादा ड्रोन भारतीय सेना ने मार गिराए। आज सवेरे एक बार फिर पाकिस्तान ने नापाक हरकत करने की कोशिश की, जिसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से आए दस से ज्यादा ड्रोन मार गिराए। स्थिति को देखते हुए बाड़मेर में तत्काल एयर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया था।
ये भी पढ़ें: Indo-Pak Tension: जैसलमेर में पाकिस्तान ने फिर की हमले की नाकाम कोशिशें, बाड़मेर-गंगानगर में हाई रेड अलर्ट
बाड़मेर में शुक्रवार रात 11 बजे के आसपास हाई रेड का अलर्ट जारी किया गया था। इसके बाद 12 बजे के आसपास एयर रेड का अलर्ट मिला। शनिवार सुबह 5:20 बजे एयर रेड का अलर्ट जारी किया गया। रात से ही यहां पूरी तरह से ब्लैक आउट किया हुआ है। सुबह 7 बजे इस अलर्ट को बंद कर दिया गया है।
राजस्थान में सेना के साथ स्थानीय प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सीमावर्ती जिलों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। बाड़मेर-जैसलमेर बीते 3 दिन से पाकिस्तान के निशाने पर हैं। यहां ड्रोन के जरिए हमले करने की कोशिश की जा रही है लेकिन सेना ने हर बार उन्हें विफल कर दिया। आज सवेरे भी हवाई हमले की सूचना के बाद इलाके अर्जेंट एयर रेड अलर्ट जारी किया गया और इसके बाद तड़के इलाके में घुसे पाकिस्तानी ड्रोन को सेना ने मार गिराया। इधर स्थानीय प्रशासन और सेना की ओर से सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है, इलाके में लगातार निगरानी जारी है।
बाड़मेर में तत्काल रेड अलर्ट
इसी बीच जिला कलेक्टर टीना डाबी ने जिले में तत्काल रेड अलर्ट घोषित करते हुए घरों से बाहर निकले सभी लोगों को तुरंत अपने घर जाने का आदेश दिया है। साथ ही तत्काल प्रभाव से बाजार बंद कर सभी तरह की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। जिले के सभी नागरिकों से निवेदन किया गया है कि जो भी व्यक्ति गांव या कस्बे में है और वो बाड़मेर शहर की तरफ यात्रा करना चाहते हैं, तुरंत प्रभाव से अपनी यात्रा स्थगित करें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.