सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: India Stonemart 2026 Inaugurated in Jaipur, Showcasing Rajasthan’s Global Stone Industry Strength

Jaipur News: सीएम ने किया इंडिया स्टोनमार्ट 2026 का उद्घाटन, बोले- राजस्थान का पत्थर हमारी विरासत और भविष्य

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Thu, 05 Feb 2026 02:25 PM IST
विज्ञापन
सार

जयपुर के जेईसीसी, सीतापुरा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इंडिया स्टोनमार्ट 2026 का उद्घाटन किया। 5 से 8 फरवरी तक चलने वाले इस चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय आयोजन में देश-विदेश की स्टोन इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। मुख्यमंत्री ने इसे व्यापार के साथ संस्कृति और उद्योग का संगम बताया। उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि स्टोनमार्ट अब वैश्विक मंच बन चुका है।

Jaipur News: India Stonemart 2026 Inaugurated in Jaipur, Showcasing Rajasthan’s Global Stone Industry Strength
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इंडिया स्टोनमार्ट 2026 का उद्घाटन किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान की राजधानी जयपुर के जयपुर एग्ज़ीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC), सीतापुरा स्थित मुग्धा कन्वेंशन हॉल में आयोजित भव्य समारोह में माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इंडिया स्टोनमार्ट 2026 का विधिवत उद्घाटन किया। इसके साथ ही 5 से 8 फरवरी तक चलने वाले चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय स्टोन उद्योग आयोजन का औपचारिक शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में माननीय उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, माननीय शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अपर मुख्य सचिव उद्योग शिखर अग्रवाल, प्रमुख सचिव खान विभाग टी. रविकांत, रीको (RIICO) के कार्यकारी निदेशक डॉ. आकाश तोमर, लघु उद्योग भारती के संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र, आर.के. मार्बल के अध्यक्ष अशोक पाटनी, प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज, तथा इंडिया स्टोनमार्ट 2026 के संयोजक नटवरलाल अजमेरा और सीडॉस के उपाध्यक्ष दीपक अजमेरा सहित देश-विदेश से आए अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
Trending Videos

 सीएम: आयोजन केवल व्यापार नहीं, संस्कृति और उद्योग का संगम 
उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में भजनलाल शर्मा ने कहा कि इंडिया स्टोनमार्ट केवल व्यापारिक आयोजन नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति, शिल्प परंपरा और औद्योगिक शक्ति का साझा मंच है। उन्होंने मंचासीन उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, संगठन मंत्री प्रकाश चंद, लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, व्यापारियों और श्रमिकों का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दुनिया भारत को निवेश और बाजार के रूप में देख रही है, और संगमरमर व सैंडस्टोन जैसे प्राकृतिक संसाधन निवेश के लिए उभरते हुए क्षेत्र हैं। उन्होंने बताया कि राजस्थान में 85 प्रकार के खनिज पाए जाते हैं और लगभग हर जिले की अपनी विशिष्ट स्टोन पहचान है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति भवन, संसद भवन और सुप्रीम कोर्ट जैसे प्रतिष्ठित भवनों में राजस्थान के पत्थर का उपयोग हुआ है। राजस्थान के पत्थर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि एक बार सही निर्माण हो जाए तो मेंटेनेंस बेहद कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

MSME, श्रमिक सम्मान और स्किल डेवलपमेंट पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री ने वन डिस्ट्रिक्ट–वन प्रोडक्ट और वन डिस्ट्रिक्ट–वन स्टोन के विज़न को साझा करते हुए MSME, छोटे और मध्यम उद्योगों को विशेष प्रोत्साहन देने की बात कही। उन्होंने श्रमिकों के सम्मान, उचित मजदूरी, सुरक्षा और स्किल एन्हांसमेंट कार्यक्रमों को सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने उद्योग जगत से आह्वान किया कि वे टीम बनाकर आगे बढ़ें, आधुनिक तकनीक अपनाएँ और राजस्थान के पत्थर को वैश्विक बाज़ार तक पहुँचाएँ। सरकार आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है, ऐसा उन्होंने स्पष्ट किया।
 RUDA द्वारा आयोजित शिल्पग्राम बना आकर्षण का केंद्र 
इंडिया स्टोनमार्ट 2026 के अंतर्गत ग्रामीण गैर-कृषि विकास अभिकरण (RUDA) द्वारा आयोजित शिल्पग्राम भी आयोजन का एक प्रमुख आकर्षण रहा। शिल्पग्राम में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए शिल्पकारों और कारीगरों ने अपनी पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और निर्माण तकनीकों का जीवंत प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों ने शिल्पग्राम का अवलोकन करते हुए इस पहल की सराहना की और इसे ग्रामीण गैर-कृषि आजीविका, स्वरोजगार और कौशल विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
B2B मीटिंग्स और ग्लोबल नेटवर्किंग का मंच
इंडिया स्टोनमार्ट 2026 में B2B मीटिंग्स, उद्योग संवाद, निर्यात-निवेश चर्चा और नेटवर्किंग सेशन आयोजित किए जा रहे हैं। देश-विदेश से आए खरीदार, आर्किटेक्ट्स, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स और स्टोन इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स ने प्रदर्शनी में विशेष रुचि दिखाई। यह आयोजन अब तक के सबसे बड़े क्षेत्रफल में आयोजित किया गया है, जहाँ स्टोन, मशीनरी, नई तकनीक, डिजाइन और वैल्यू-एडिशन से जुड़े स्टॉल्स लगाए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed