फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   jaipur online gaming betting racket seven arrested 50 bank accounts blocked

जयपुर: ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार; 50 से ज्यादा बैंक खाते ब्लॉक

Wed, 04 Nov 2026 02:55 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 04 Nov 2026 02:55 PM IST
सार

जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में चल रहे अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय के 'म्यूल हंटर' अभियान के तहत हुई कार्रवाई में करोड़ों रुपये के संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
jaipur online gaming betting racket seven arrested 50 bank accounts blocked
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में चल रहे अवैध सट्टेबाजी के नेटवर्क का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय के 'म्यूल हंटर' अभियान के तहत की गई कार्रवाई में करोड़ों रुपये के संदिग्ध वित्तीय लेन-देन का खुलासा हुआ है। पुलिस ने नेटवर्क से जुड़े 50 से अधिक बैंक खाते और 35 से ज्यादा यूपीआई आईडी की पहचान कर उन्हें ब्लॉक करवा दिया है। इसके अलावा विभिन्न बैंक खातों में जमा करीब पांच लाख रुपये की राशि फ्रीज कराई गई है। आरोपियों के 3,200 यूएसडीटी वाले क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट को भी ब्लॉक करवाया गया है। इसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 3.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन

मास्टर आईडी से चल रहा था सट्टेबाजी का नेटवर्क

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गिरोह के आरोपी खुद अलग-अलग ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी की वेबसाइटों के पैनल खरीदकर उनका संचालन कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मास्टर आईडी भी बरामद की है। इसी के माध्यम से पूरा ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क संचालित किया जा रहा था।

विज्ञापन

आरोपी अलग-अलग ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए आम लोगों को सट्टा खिलवाते थे। इस खेल में शामिल होने वाले ज्यादातर लोगों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था। सट्टेबाजी से मिलने वाली रकम के लेन-देन के लिए आरोपी बैंक खातों, यूपीआई आईडी और यूएसडीटी क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट का इस्तेमाल करते थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 19 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और 20 सिम कार्ड भी जब्त किए हैं। पुलिस अब इन उपकरणों और डिजिटल माध्यमों के जरिए गिरोह के कामकाज से जुड़ी जानकारियां जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अजमेर और बालोतरा के सात आरोपी गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त वेस्ट प्रशांत किरण के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में अजमेर जिले के मदनगंज-किशनगढ़ निवासी वैकेंद्र यादव (31), शैलेंद्र शर्मा (26) और रोहित मेघवाल (23) शामिल हैं। इसके अलावा बालोतरा निवासी मुकेश गुर्जर (27) और लक्ष्मण कुमार (25), पचपदरा, बालोतरा निवासी रमेश कुमार जाट (22) तथा समदड़ी रोड, बालोतरा निवासी रमेश कुमार जाट (26) को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी में सुरेंद्र और राजेश की विशेष भूमिका रही है।

पैनल उपलब्ध कराने वालों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस टीम अब जब्त किए गए मोबाइल फोन, लैपटॉप, मास्टर आईडी, बैंक खातों, यूपीआई आईडी और यूएसडीटी वॉलेट का विस्तृत तकनीकी विश्लेषण कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपियों को ऑनलाइन सट्टेबाजी के पैनल कौन उपलब्ध करवाता था और इस नेटवर्क के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। इसके साथ ही पुलिस अवैध सट्टेबाजी के नेटवर्क और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रही है। गिरोह के अन्य संदिग्ध सदस्यों की पहचान और तलाश के लिए गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed