{"_id":"69f5a236a218c9ffa90d3b95","slug":"jaipur-police-bust-ipl-vip-pass-black-marketing-racket-6-arrested-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4233894-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: आईपीएल मैच के वीआईपी पास की कालाबाजारी करते 6 गिरफ्तार, बोगस ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: आईपीएल मैच के वीआईपी पास की कालाबाजारी करते 6 गिरफ्तार, बोगस ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 03:50 PM IST
विज्ञापन
सार
जयपुर में आईपीएल टिकट और वीआईपी पास की कालाबाजारी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बोगस ग्राहक बनकर ऑपरेशन चलाया और 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
बरामद फ्री आईपीएल पास और मोबाइल
विज्ञापन
विस्तार
जयपुर में आईपीएल 2026 के टिकट और वीआईपी पास की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज के निर्देशन में जिला विशेष टीम जयपुर दक्षिण ने यह कार्रवाई की।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार आईपीएल मैचों के दौरान सवाई मानसिंह स्टेडियम के आसपास टिकट और कॉम्प्लिमेंट्री वीआईपी पास की कालाबाजारी की शिकायतें मिल रही थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। 1 मई को अशोक नगर थाना क्षेत्र में सूचना मिली कि कुछ युवक ऊंचे दामों पर मैच के पास बेचने की फिराक में घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बोगस ग्राहक बनकर आरोपियों से संपर्क किया और पास खरीदने का सौदा तय किया। जैसे ही आरोपियों ने पास बेचने की कोशिश की, पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से 5 युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके पास से 13 कॉम्प्लिमेंट्री वीआईपी पास बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1.40 लाख रुपये बताई गई है। साथ ही एक कार और 6 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।
ये भी पढ़ें: Banswara News: अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, फर्जी खातों से करोड़ों की ठगी; 4 गिरफ्तार
जांच में सामने आया कि आरोपी इन पासों को उनकी वास्तविक कीमत से 6 से 10 गुना अधिक दाम पर बेच रहे थे। इस कार्रवाई के दौरान एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया, जिससे गिरोह में कुल 6 लोगों की संलिप्तता सामने आई है।
गिरफ्तार आरोपियों में भावेश, अशोक कुमार, अर्जुन सैन, पवन कुमार, विपिन कुमार और महीप महेश्वरी शामिल हैं। सभी के खिलाफ अशोक नगर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अब इस गिरोह की पूरी चेन खंगालने में जुटी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि ये वीआईपी पास किन स्रोतों से प्राप्त किए जा रहे थे और इसमें अन्य कौन-कौन शामिल हैं। साथ ही सोशल मीडिया के जरिए हो रही कालाबाजारी की निगरानी भी बढ़ा दी गई है।
