{"_id":"6a9e8dfda51791b0c706c730","slug":"jaipur-school-owner-dies-by-suicide-after-jumping-from-seventh-floor-of-elements-mall-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर न्यूज: पारिवारिक विवाद से परेशान स्कूल संचालक ने मॉल से कूदकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर न्यूज: पारिवारिक विवाद से परेशान स्कूल संचालक ने मॉल से कूदकर की आत्महत्या
Mon, 07 Sep 2026 03:42 PM IST
Sourabh Bhatt
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Sourabh Bhatt
Updated Mon, 07 Sep 2026 03:42 PM IST
सार
जयपुर में निजी स्कूल संचालक अभिनव राज ने एलीमेंट मॉल की सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, पारिवारिक विवाद के चलते वे तनाव में थे।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बनीपार्क क्षेत्र के दुर्गा मार्ग निवासी निजी स्कूल संचालक अभिनव राज (38) ने एलीमेंट मॉल की सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। स्कूल संचालक अपनी पत्नी के साथ चल रहे पारिवारिक विवाद के कारण पिछले काफी समय से मानसिक अवसाद में थे। वह बनीपार्क इलाके में ही एक निजी स्कूल का संचालन करते थे।
जानकारी के अनुसार, अभिनव राज सुबह करीब 9:00 बजे अपने घर से मोटरसाइकिल लेकर निकले थे। इसके बाद करीब 9:30 बजे वह एलीमेंट मॉल पहुंचे। वहां उन्होंने मॉल की पार्किंग में अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की और फिर लिफ्ट के जरिये सातवीं मंजिल पर चले गए। सातवीं मंजिल पर पहुंचकर उन्होंने नीचे छलांग लगा दी। जमीन पर गिरते ही तेज आवाज हुई, जिससे वहां हड़कंप मच गया।
एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
जमीन पर लहूलुहान अवस्था में शव पड़ा देखकर आसपास मौजूद लोग बुरी तरह डर गए। लोगों की सूचना पर चित्रकूट नगर थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। थाना अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को मौके पर बुलवाया। एफएसएल टीम ने मौके से विभिन्न वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया।
विज्ञापन
यह भी पढें- सचिन पायलट को पंजाब की कमान, जितेंद्र सिंह से असम का प्रभार हटा; राजस्थान पर क्या असर?
पत्नी से अनबन के कारण थे परेशान
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि स्कूल संचालक का अपनी पत्नी के साथ मनमुटाव चल रहा था। उनकी शादी करीब दो साल पहले हुई थी। विवाह के बाद से ही पति-पत्नी के बीच आपस में विवाद शुरू हो गया था। इस वजह से दोनों अलग-अलग रहते थे। पत्नी से लगातार चल रहे झगड़े के कारण वह काफी दिनों से मानसिक तनाव में थे। पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।