पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Political Showdown: Rathore and Dotasra Lock Horns, War of Words Intensifies From Gehlot to RSS

राजस्थान में सियासी महासंग्राम: RSS को लेकर डोटासरा-राठौड़ आमने-सामने, 'शस्त्र पूजन' से 'राष्ट्रवाद' तक घमासान

Fri, 26 Jun 2026 05:23 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Fri, 26 Jun 2026 05:23 PM IST
सार

जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस और अशोक गहलोत के बयानों पर सवाल उठाए। इधर डोटासरा ने एक्स पर अपनी पोस्ट में आरएसएस और भाजपा पर निशाना साधते हुए सवाल किए।

विज्ञापन
Rajasthan Political Showdown: Rathore and Dotasra Lock Horns, War of Words Intensifies From Gehlot to RSS
जुबानी जंग में डोटासरा और राठौड़ आमने-सामने - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की राजनीति में लगातार तेज होती जा रही बयानबाजी के बीच भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने जयपुर में अमर उजाला से बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कांग्रेस की राजनीति पर एक साथ कई तीखे हमले किए। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर गहलोत की टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा कि संघ का राजनीति से कोई संबंध नहीं है, बल्कि वह व्यक्ति निर्माण और राष्ट्रभावना के विकास का कार्य करता है।

विज्ञापन


राठौड़ ने कहा कि अशोक गहलोत पहले गंभीर और संतुलित राजनीतिक बयान दिया करते थे लेकिन अब उनके वक्तव्यों में वह गंभीरता नहीं रही। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सचिन पायलट के साथ राजनीतिक खींचतान के बाद गहलोत के बयान बदल गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गहलोत अपनी राजनीतिक उपयोगिता बनाए रखने और कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व यानी आकाओं को खुश करने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस और बीजेपी के बीच वैचारिक राजनीति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपुरुष किसी एक दल की संपत्ति नहीं होते। महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, नेताजी सुभाषचंद्र बोस और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे नेताओं की विरासत पूरे देश की है। उन्होंने कहा कि बीजेपी इन महापुरुषों के विचारों को अपनाकर राष्ट्रवाद और विकास के एजेंडे पर काम कर रही है।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के बीच चल रही बयानबाजी पर भी राठौड़ ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि डोटासरा के परिवार ने ओबीसी क्रीमीलेयर के नियमों का लाभ लेकर नैतिक मर्यादा का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को समाज के सामने आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए और यदि वे स्वयं नियमों का पालन नहीं करेंगे तो नैतिकता की बात करना उचित नहीं होगा। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अंतिम निर्णय सरकार और संबंधित विभाग की जांच के बाद ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. किरोड़ीलाल मीणा पर लगे आरोपों को लेकर राठौड़ उनके बचाव में नजर आए। उन्होंने कहा कि किरोड़ीलाल मीणा की ईमानदारी पर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता। यदि किसी अधीनस्थ कर्मचारी ने कोई गलती की है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों को सलाह दी कि वे अपने स्टाफ और सहयोगियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखें ताकि किसी प्रकार की अनियमितता की स्थिति उत्पन्न न हो।

डोटासरा का RSS और सरकार पर तीखा हमला

इसी बीच कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राज्य सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर तीखा हमला बोला। उन्होंने शिक्षा, कृषि और शासन व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा, "जिसे शिक्षा का 'श' नहीं आता, वो शिक्षा मंत्री... जिसे उच्च शिक्षा का ज्ञान नहीं, वो उच्च शिक्षा मंत्री... जो किसानों से धोखा करे, वो कृषि मंत्री... और जिसे किसी विषय पर कुछ नहीं पता, वो मुख्यमंत्री।"

डोटासरा ने आगे आरोप लगाया कि आरएसएस के इस मॉडल ने राजस्थान का बेड़ागर्क कर दिया। आजादी के समय जब शस्त्र उठाने की बारी थी, तब ये लोग अंग्रेजों की मुखबिरी कर रहे थे और आज विश्वविद्यालयों में शिक्षा और शोध की जगह शस्त्र पूजन करा रहे हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में यह भी कहा कि "वोट भाजपा मांगती है लेकिन राज आरएसएस चलाता है। थर्ड ग्रेड का शिक्षक 'भाईसाब' के आशीर्वाद से प्रिंसिपल का ट्रांसफर कर रहा है। आखिर प्रदेश में हालात क्या हो गए हैं?"


डोटासरा के इस ट्वीट के बाद प्रदेश की सियासत में बयानबाजी और तेज हो गई है। भाजपा की ओर से पहले ही प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोल चुके हैं। अब डोटासरा के इस बयान के बाद दोनों दलों के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज होने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed