सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur MSP News: Mustard and Gram Procurement at MSP to Begin from April 1; 42 Purchase Centres Set Up in

Jaipur MSP News:1 अप्रैल से शुरू होगी सरसों एवं चना की समर्थन मूल्य पर खरीद, जयपुर में 42 केन्द्र स्थापित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Tue, 17 Mar 2026 02:51 PM IST
विज्ञापन
सार

रबी विपणन वर्ष 2026-27 में सरसों-चना की MSP पर खरीद 1 अप्रैल से शुरू होगी। 20 मार्च से पंजीकरण प्रारंभ, जयपुर में 42 केंद्र बनाए गए, किसानों के लिए हेल्पलाइन भी जारी।

Jaipur MSP News: Mustard and Gram Procurement at MSP to Begin from April 1; 42 Purchase Centres Set Up in
सरसों
विज्ञापन

विस्तार

रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत सरसों और चना की समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 20 मार्च 2026 से शुरू होगी। पंजीकृत किसानों से इन फसलों की खरीद 1 अप्रैल 2026 से प्रारंभ की जाएगी। उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां जयपुर ग्रामीण उदयदीप सिंह राठौड़ के अनुसार भारत सरकार ने एफएक्यू मानकों के तहत चना का MSP 5,875 रुपये प्रति क्विंटल और सरसों का 6,200 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है।

Trending Videos

यह भी पढें- 

Rajasthan News: कोविड काल की ऑनलाइन मेडिकल पढ़ाई पर नया नियम, अब करनी होगी ऑफलाइन क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन

Jaipur News: समालखा में RSS की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा संपन्न, संगठन विस्तार और सामाजिक समरसता पर हुआ मंथन

 

किसानों की सुविधा के लिए 1800-180-6001 टोल-फ्री हेल्पलाइन भी जारी की गई है, जहां खरीद से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उप रजिस्ट्रार शिरीष वी. चान्दे ने किसानों से अपील की है कि वे मोबाइल पर प्राप्त संदेश के अनुसार तय तिथि पर ही अपनी उपज संबंधित केंद्र पर लेकर आएं। निर्धारित तिथि से अधिकतम 10 दिनों के भीतर तुलाई कराना आवश्यक होगा, ताकि समय पर भुगतान हो सके। जयपुर जिले में किसानों की सुविधा के लिए कुल 42 खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां सरसों और चना की खरीद की जाएगी।

किसान संगठन बोले एक महीने पहले ही बाजार में आ चुकी सरसों
किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम पाल जाट का कहना है कि सरसों फरवरी के महीने में ही बाजार में आ चुकी है।  सरसों खरीद के लिए पिछले 5 वर्षों से किसान खरीद 1 फरवरी से आरंभ करने आग्रह कर रहे हैं। बिना खरीद के न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा थोथा चना बाजे घणा जैसी है। न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने की सार्थकता तब ही है जब उसकी प्राप्ति की सुनिश्चितता हो, और यह तभी संभव है जब न्यूनतम समर्थन मूल्य की प्राप्ति के लिए खरीद की गारंटी का कानून बनाया जाए। इसके लिए प्रधानमंत्री द्वारा गठित समिति के उपसमूह ने 21 अप्रैल 2023 को अनुशंसा कर दी थी, जिसे भी 3 वर्ष का समय पूरा होने वाला है किंतु सरकार ने अभी तक इस पर सार्थक कार्यवाही नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed