सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   BJP national president Nitin will inaugurate new district offices on Rajasthan tour on April 27

Rajasthan: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन 27 अप्रैल को राजस्थान दौरे पर, नए जिला कार्यालयों का करेंगे उद्घाटन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Tue, 21 Apr 2026 03:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Jaipur News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 27 अप्रैल को राजस्थान दौरे पर आएंगे। टोंक में जिला कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे। जयपुर में कोर कमेटी बैठक होगी, जिसमें संगठन विस्तार और आगामी चुनाव रणनीति पर चर्चा संभावित है।

BJP national president Nitin will inaugurate new district offices on Rajasthan tour on April 27
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए आगामी दिनों में गतिविधियां तेज होने जा रही हैं। इसी कड़ी में पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 27 अप्रैल को महत्वपूर्ण राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरे को संगठनात्मक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें पार्टी की आंतरिक संरचना को मजबूत करने के साथ-साथ आगामी चुनावों की रणनीति पर भी विचार किया जाएगा।

Trending Videos


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नितिन नवीन सुबह जयपुर पहुंचेंगे और वहां से सीधे टोंक के लिए रवाना होंगे। टोंक में वे स्थानीय भाजपा कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के कई जिला कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक बूंदी, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बाड़मेर, पाली और चूरू जिलों में नए कार्यालयों का उद्घाटन प्रस्तावित है। इसके अलावा दो अन्य जिलों में कार्यालयों का शिलान्यास भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम के बाद नितिन नवीन जयपुर लौटेंगे, जहां भाजपा प्रदेश कार्यालय में कोर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में संगठन विस्तार, आगामी चुनावों की रणनीति, कार्यकर्ताओं की भूमिका और पार्टी की गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

पढ़ें- Udaipur: महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं विधायक दीप्ति, बोलीं- विपक्ष महिला विरोधी; CM ममता पर भी साधा निशाना

हाल ही में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने दिल्ली में नितिन नवीन से मुलाकात की थी। इस दौरान प्रदेश की राजनीतिक और संगठनात्मक स्थिति, पंचायत राज चुनाव, संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और संगठनात्मक नियुक्तियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई थी। इसी बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें राजस्थान आने का निमंत्रण दिया था, जिसके बाद यह दौरा तय हुआ।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी स्पष्ट किया है कि पार्टी अब केवल चुनावी राजनीति तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि संगठन को आधुनिक और मजबूत बनाने पर भी जोर दे रही है। इसी उद्देश्य से प्रदेश के सभी जिलों में नए भाजपा कार्यालयों का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही राज्य स्तर पर एक अत्याधुनिक और भव्य मुख्यालय बनाने की योजना भी विचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed