सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Balotra News ›   Rajasthan News Fire Breaks Out at Refinery Set for PM Modi’s Inauguration Know Details in Hindi

Rajasthan: जिस रिफाइनरी का पीएम मोदी आज करने वाले थे उद्घाटन, वहां कैसे लगी आग? क्या है इसकी खासियत; जानें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा/बाड़मेर/जयपुर Published by: Sabahat Husain Updated Tue, 21 Apr 2026 11:50 AM IST
विज्ञापन
सार

Pachpadra Refinery: पचपदरा रिफाइनरी में अचानक आग कैसे भड़की? क्या सिस्टम फेलियर से CDU-VDU यूनिट में घर्षण से चिंगारी निकली? ज्यादा ऑयलिंग ने आग को क्यों बढ़ाया? क्या समय पर कंट्रोल नहीं होता तो बड़ा नुकसान तय था? आइये जानते हैं सबकुछ?

Rajasthan News Fire Breaks Out at Refinery Set for PM Modi’s Inauguration Know Details in Hindi
पचपदरा रिफाइनरी में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के पचपदरा में पिछले एक सप्ताह से जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं। मौका था देश की पहली ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल परियोजना के उद्घाटन का, जिसमें खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने का कार्यक्रम तय था। कार्यक्रम स्थल पर कुर्सियां सज चुकी थीं, कूलर और पंखों की व्यवस्था भी पूरी कर ली गई थी। सुरक्षा के लिहाज से राजस्थान पुलिस और प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां पुख्ता कर ली थीं। सभी को 21 अप्रैल यानी मंगलवार की उस सुबह का इंतजार था, जब प्रधानमंत्री के हाथों इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्घाटन होना था।

Trending Videos

लेकिन उद्घाटन से ठीक 24 घंटे पहले कुछ ऐसा हुआ, मानो वर्षों की मेहनत पलभर में बिखर गई हो। सोमवार दोपहर अचानक पचपदरा में सायरन गूंजने लगे। दमकल, पुलिस और एंबुलेंस की गाड़ियों की आवाजाही तेजी से बढ़ गई। आखिर अचानक कैसे हालात बदल गए, आइए जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या हुआ था सोमवार को?
दरअसल, पचपदरा रिफाइनरी में सोमवार दोपहर में एक बड़ा हादसा हो गया, जब सिस्टम फेलियर के कारण अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शी इंजीनियर के मुताबिक, रिफाइनरी की दो अहम यूनिट क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) और वैक्यूम डिस्टिलेशन यूनिट (VDU) की मशीनों में घर्षण हुआ, जिससे चिंगारी निकली और कुछ ही मिनटों में आग ने भीषण रूप ले लिया।
 

जब आग भड़की तो कहां था स्टाफ?
बताया जा रहा है कि घटना के समय अधिकांश स्टाफ लंच पर था। अचानक सायरन बजते ही अफरातफरी मच गई और कर्मचारी सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। सुरक्षा टीम तुरंत सक्रिय हुई और फायर सेफ्टी सिस्टम ऑटोमैटिक चालू हो गया। मशीनों में अधिक ऑयलिंग होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी और पूरा प्रोसेस प्लांट चपेट में आ गया।

कब पहुंची दमकल की गाड़ियां?
बता दें कि सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पहले से हाई अलर्ट पर मौजूद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया। तकनीकी टीम के अनुसार, यदि आग ज्यादा फैलती तो CDU और VDU जैसी महत्वपूर्ण यूनिट पूरी तरह तबाह हो सकती थीं, जिससे करीब 10 हजार करोड़ रुपए तक का नुकसान हो सकता था।

ये भी पढ़ें: पचपदरा रिफाइनरी में आग पर सियासत तेज, जूली ने सरकार को निशाने पर लिया, सुरक्षा पर उठे सवाल

रिफाइनरी की क्या है खासियत?

पचपदरा डायरी

किसने क्या कहा?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed