सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UP: 'गिड़गिड़ाते रहे बच्चे, पैरों में गिर गए थे...', फिर भी न पसीजे 'कातिल'; बच्चों के सामने मां-बाप का कत्ल

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 21 Apr 2026 12:37 PM IST
सार

मुरादाबाद में सोमवार की रात आठ बजे घर के भीतर बच्चों के सामने मां-बाप की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बच्चे गिड़गिड़ाते रहे, पैरों में गिर गए, लेकिन हमलावरों का दिल नहीं पसीजा। बच्चों की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग आए तो हत्यारोपी मौके से भाग गए। 

विज्ञापन
Mother and Father killed to death in front of their children In Moradabad
moradabad murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

मुरादाबाद शहर के चक्कर की मिलक में रामगंगा किनारे बने मकान में सोमवार की रात आठ बजे हुई वारदात ने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए। मात्र 16 हजार रुपये को लेकर पनपे विवाद में पड़ोसी के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर राजा और उसकी पत्नी पर हमला कर दिया। बेटी अफ्शा और बेटा आतिफ गिड़गिड़ाते रहे। हमलावरों के पैरों में गिर गए, लेकिन फिर भी हमलावरों का दिल नहीं पसीजा। राजा और फराह की मौत होने तक चाकू से वार करते रहे। आठ साल की अफ्शा ने पुलिस को बताया कि उन लोगों को भी पीटा। 



राजा की बेटी अफ्शा और आतिफ इस घटना से इतने भयभीत हैं कि उनकी सिसकियां अब तक नहीं रुक पा रही हैं। दोनों भाई बहन घटनास्थल पर मौजूद थे। उन्होंने पुलिस, दादा और चाचा समेत परिवार के अन्य लोगों को घटना के एक-एक पल के बारे में बताया।

Trending Videos
Mother and Father killed to death in front of their children In Moradabad
मुरादाबाद में दंपती की हत्या के बाद जुटे लोग। - फोटो : संवाद

अफ्शा ने बताया कि छोटे भाई अब्बास की कई दिन से तबीयत खराब चल रही थी। सुबह पापा काम पर चले गए थे। शाम को घर आए थे। मां दिन भर अब्बास के पास ही चारपाई पर बैठी रही थी। मम्मी-पापा अब्बास की दवाई लेकर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother and Father killed to death in front of their children In Moradabad
मुरादाबाद में दंपती की हत्या - फोटो : संवाद

घर में आकर पापा एक चारपाई पर बैठे थे। दूसरी चारपाई पर मां और अब्बास थे। मैं और दूसरा भाई मकान के बाहर मौजूद थे। अभी घर में खाना भी नहीं बना था। इसी दौरान वे लोग हमारे घर में घुस आए। उन्होंने पापा से मारपीट शुरू कर दी थी।

Mother and Father killed to death in front of their children In Moradabad
मुरादाबाद में हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

शोर शराबा होने पर अब्बास रोने लगा तो मां ने उसे गोद में ले लिया और पिता को बचाने लगी थी। हम दोनों भाई बहन भी कमरे में आ गए थे। उन्होंने ने पिता पर चाकू से हमला कर दिया। मां बचाने आई तो उन पर भी वार किए थे।

विज्ञापन
Mother and Father killed to death in front of their children In Moradabad
मुरादाबाद में हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

अफ्शा और उसका भाई आरोपियों ने सामने गिड़ड़िाए की हमारे मां-बाप को छोड़ दो लेकिन आरोपियों को कोई रहम नहीं आया। भाई बहन ने चीख पुकार मचाई और भागकर पड़ोस में रह रहे चाचा सुहैल और दादा नसीम को बुलाने गए। इसके बाद आस पड़ोस के लोग भी आ गए लेकिन तब तक हत्यारोपी मौके से भाग गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed