सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Thakurdwara Unrest: Police Deployed Amidst Tension in Narayanpur Chhanga; Security Tightened at Ambedkar Park

ठाकुरद्वारा बवाल: नारायणपुर छंगा में तनाव के बीच पुलिस और पीएसी तैनात, आंबेडकर पार्क की सुरक्षा की गई कड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा Published by: Vimal Sharma Updated Tue, 21 Apr 2026 11:32 AM IST
विज्ञापन
सार

ठाकुरद्वारा के नारायणपुर छंगा में बवाल के बाद पुलिस टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। इसके साथ ही आंबेडकर पार्क की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि मामले की न्यायिक जांच की जाए।

Thakurdwara Unrest: Police Deployed Amidst Tension in Narayanpur Chhanga; Security Tightened at Ambedkar Park
ठाकुरद्वारा में तैनात पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नारायणपुर छंगा प्रकरण में एसडीएम को ज्ञापन दिया और घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने घटना की न्यायिक जांच, दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई और निर्दोषों का उत्पीड़न न होने देने की मांग भी की। घायलों का सरकारी खर्चे पर इलाज करने, क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत करने, गांव में स्थिति पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी मांग की गई है।

Trending Videos


ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष मोहम्मद सादिक सिद्दीकी, जिला महामंत्री संजीव सिंघल, अनुज चौधरी, अबरार सैफी, राजपाल सिंह, राकेश चंद्र, कन्हैयालाल, शरद, फिरासत समेत अन्य शामिल रहे। एसडीएम प्रीति सिंह ने बताया कि ज्ञापन को उच्च अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा जा रहे शिवसैनिकों को पुलिस ने रोका
 ठाकुरद्वारा जा रहे शिवसैनिकों को सोमवार की सुबह पुलिस ने बुधबाजार में रोक लिया। इसके बाद शिवसैनिकों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण  पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि निष्पक्ष जांच नहीं होने पर शिवसैनिक  आंदोलन करेंगे।

शिवसेना के  जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि सोमवार की सुबह वह समर्थकों के साथ  ठाकुरद्वारा के गांव नारायणपुर छंगा जाने की तैयारी कर रहे थे। इसकी भनक लगते ही पुलिस ने उनको बुध बाजार स्थित आवास पर समर्थकों के साथ रोक लिया। स्थानीय पुलिस का कहना था कि अभी ठाकुरद्वारा जाना ठीक नहीं है।

इस मामले में उन्होंने सीओ से वार्ता कर पुलिस के रोके जाने का कारण पूछा। बातचीत के बाद शिवसैनिकों ने एसपी ग्रामीण को पुलिस कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि ठाकुरद्वारा क्षेत्र में असामाजिक तत्वों ने ठाकुरद्वारा में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया है।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक से शिवसैनिकों ने दोषियों के खिलाफ कार्यवाही और घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में जिला प्रमुख के साथ कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, अरुण ठाकुर, पंकज पाल, दीपक, रिंकू, सुरेश सैनी, अशोक सैनी, शरद कपूर आदि मौजूद थे।

कैसे होगी निष्पक्ष जांच, जनप्रतिनिधियों को रोका जा रहा : सपा
समाजवादी पार्टी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नवीन कुमार यादव ने कहा है कि रविवार को पार्टी की सांसद रुचि वीरा को पुलिस प्रशासन ने गांव में नहीं जाने दिया। इससे गांव के लोग जनप्रतिनिधियों के सामने अपनी बात नहीं रख सके। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पीड़ित पक्ष को निष्पक्ष जांच कर न्याय देने की मांग नवीन यादव ने की है। वहीं कहा है कि पार्टी हाई कमान का प्रतिनिधिमंडल भी नारायणपुर छंगा आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed