सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Chargesheet filed against four accused in GST evasion case of Rs 8.50 crore

Rampur News: 8.50 करोड़ की जीएसटी चोरी में चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 21 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet filed against four accused in GST evasion case of Rs 8.50 crore
विज्ञापन
रामपुर। करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी के एक और मामले में पुलिस की जांच पूरी हो गई है। गंज थाने में दर्ज प्रकरण में क्राइम ब्रांच ने एक अधिवक्ता समेत चार लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस मामले में शुरुआत में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी, जबकि विवेचना के दौरान एक और आरोपी का नाम सामने आया। सभी पर 8.50 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का आरोप है।
Trending Videos

अक्तूबर 2025 में रामपुर के शहर कोतवाली, गंज और अजीमनगर थानों में जीएसटी चोरी के अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। गंज थाने में राज्य कर विभाग के उपायुक्त संदेश जैन की ओर से लकड़ी की फर्म संचालित करने वाले आकिल, अधिवक्ता समर्ण जैन और जिया रहमान के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। जांच के दौरान तीनों मामलों की विवेचना एसपी के आदेश पर क्राइम ब्रांच को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंज थाने में दर्ज मामले में क्राइम ब्रांच की जांच में लकड़ी फर्म के माध्यम से 8.50 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी की पुष्टि हुई। इसके बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया और एक अन्य कारोबारी का नाम भी सामने आया। क्राइम ब्रांच के विवेचक अनुपम शर्मा के अनुसार सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और मामले की विवेचना पूरी कर चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।
0000
इनके खिलाफ दाखिल हुई चार्जशीट
क्राइम ब्रांच ने आकिल, अधिवक्ता समर्ण जैन, जिया रहमान और मुरादाबाद के कांठ निवासी मोहिउनउद्दीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।
0000
तीनों मामलों में दाखिल हो चुकी है चार्जशीट
रामपुर। जीएसटी चोरी के तीन अलग-अलग मामलों में अब सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। क्राइम ब्रांच के विवेचक अनुपम शर्मा ने बताया कि तीनों मामलों की विवेचना पूरी कर ली गई है और सभी में चार्जशीट पेश कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed