सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Ravi, accused of pushing a female constable into the fire, was sent to jail.

Rampur News: महिला सिपाही को आग में धक्का देने का आरोपी रवि भेजा गया जेल

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 21 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Ravi, accused of pushing a female constable into the fire, was sent to jail.
विज्ञापन
रामपुर। महिला सिपाही लता को जलती हुई कार में धकेलने वाले दान सिंह के साथी को आखिरकार पुलिस ने जेल भेज दिया है। रवि पर दान सिंह द्वारा हथौड़ी से वार करने के दौरान महिला सिपाही के पैर पकड़ने का आरोप है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। महिला के पति दान सिंह समेत सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
Trending Videos

मिलक के ग्राम बेहतरा निवासी दान सिंह श्रावस्ती में तैनात अपनी महिला सिपाही पत्नी लता सिंह, दो साल के बेटे लड्डू और मिलक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमापुर निवासी रिश्तेदार रवि कुमार के साथ 25 फरवरी को नैनीताल घूमने गए थे। उस समय दावा किया गया था कि काशीपुर गांव से निकलते ही एक डंपर ने कार को साइड से टक्कर मार दी, जिसके बाद कार में आग लग गई। हादसे में लड्डू की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि लता गंभीर रूप से झुलस गई थी। परिजन उसे बरेली ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उसकी भी मौत हो गई। इस मामले में गंज कोतवाली में अज्ञात डंपर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि हादसा दरअसल सुनियोजित हत्या थी। जांच में सामने आया कि डेढ़ करोड़ रुपये और पुलिस विभाग से मिलने वाले लाभ के लालच में दोनों की हत्या की गई थी। इसके बाद पुलिस ने पति समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गंज पुलिस ने फरार चल रहे रवि को भी रविवार रात गिरफ्तार कर लिया।
गंज थाना प्रभारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि रवि ने इस पूरे हत्याकांड में पूरा सहयोग किया। दान सिंह और रवि आपस में रिश्तेदार हैं। सुनियोजित तरीके से दान सिंह अपनी पत्नी और बेटे के साथ रवि को भी नैनीताल घुमाने ले गया था। लौटते समय कार में आग लगाते वक्त रवि ने उसका साथ दिया। आग लगने के दौरान लता ने बचने की कोशिश की तो रवि ने दान सिंह के कहने पर उसे आग में धक्का दे दिया, जिससे वह झुलस गई। जब लता को अस्पताल ले जाया जा रहा था, तब दान सिंह ने उसके सिर पर हथौड़ी से वार किए और उस समय लता के पैर रवि ने पकड़ रखे थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
0000
दान सिंह की संपत्ति की भी जांच शुरू
रामपुर। महिला सिपाही की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी दान सिंह की संपत्ति की जांच भी पुलिस ने शुरू कर दी है। दान सिंह किराए पर गाड़ियां चलवाता है, इसलिए उसकी गाड़ियों की भी जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed