सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Diarrhea patients increased in the district hospital

Rampur News: जिला अस्पताल में बढ़े डायरिया के मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 21 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea patients increased in the district hospital
विज्ञापन
रामपुर। अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। सबसे ज्यादा मरीज डायरिया, पेट दर्द, उल्टी-दस्त की शिकायत लेकर पहुंचे। गर्मी बढ़ने के साथ ही लोगाें में पेट की बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
Trending Videos

जिला अस्पताल खुलते ही पर्चा कक्ष, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, ओपीडी कक्ष से लेकर एक्सरे कक्ष तक मरीेजों की भीड़ रही। अस्पताल रिकॉर्ड के मुताबिक सोमवार को 810 मरीजों ने उपचार कराया, जिनमें 240 से अधिक मरीज पेट दर्द, उल्टी और दस्त से पीड़ित थे। वहीं रविवार को ही डायरिया वार्ड में 29 मरीजों को भर्ती करना पड़ा था, जिससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायरिया वार्ड में भर्ती मरीजों ने बताया कि अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल आना पड़ा। कुछ मरीजों ने बाहर का खाना और दूषित पानी को बीमारी की वजह बताया, जबकि कई मरीजों ने तेज गर्मी में लापरवाही को कारण माना।
------------------------------

- डायरिया से बचाव के उपाय
- हमेशा उबला या साफ फिल्टर पानी पिएं
- खाना खाने से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ जरूर धोएं
- बासी, खुले में रखा या सड़क किनारे का खाना खाने से बचें
- फल और सब्जियों को अच्छी तरह धोकर ही खाएं
- गर्मी में अधिक पानी और तरल पदार्थ ओआरएस, नींबू पानी लें
- दूध और दूध से बनी चीजों को ताजा ही खाएं
- घर और आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें
- मक्खियों से भोजन को बचाकर रखें
- बच्चों को बाहर का खुला खाना न खाने दें
- हल्के लक्षण दिखते ही ओआरएस घोल दें
- ज्यादा उल्टी-दस्त या कमजोरी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें

-----------------

सुबह से कमजोरी काफी अधिक आ गई थी। जब डॉक्टर के पास पहुंचे तो बताया कि डायरिया हुआ है। यहां बोतल लगाई थी, अभी दूसरी बोतल चढ़ रही है। -शाहनवाज
000

अभी तक तो व्यवस्था ठीक है। यहां पर नर्स ने ड्रिप लगाई है, लेकिन यहां पर गर्मी काफी ज्यादा है। पंखे चलने के बाद भी काफी गर्मी लग रही है और खिड़की से धूप भी आ रही है। -गीता
000

मेरी सुबह तबीयत बिगड़ी थी और चक्कर भी आ रहे थे। यहां भर्ती कर लिया था। बताया कि डायरिया हो गया है। अब बोतल चढ़ रही है। पहले से आराम है। -सिमरन
000

गर्मी ज्यादा लग रही है। पंखे में भी गर्म हवा फेंक रहा है। कमरों में गर्मी महसूस हो रही है, जिससे तबीयत सही होने की जगह और दिक्कत हो रही है। -आयशा
------------

गर्मी के मौसम में डायरिया और उल्टी-दस्त के मामले बढ़ना सामान्य है लेकिन इस बार संख्या ज्यादा है। लोग साफ पानी पीएं, बासी भोजन से बचें और लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। गंभीर हालत में देरी करना खतरनाक हो सकता है। -डॉ. दशरथ सिंह, वरिष्ठ फिजिशियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed