{"_id":"69e6838141812ab15009c10b","slug":"during-the-widening-of-the-nainital-highway-the-administration-removed-two-dargahs-rampur-news-c-282-1-smbd1025-169151-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: नैनीताल हाईवे चौड़ीकरण के दौरान प्रशासन ने हटवाईं दो दरगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: नैनीताल हाईवे चौड़ीकरण के दौरान प्रशासन ने हटवाईं दो दरगाहें
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। नगर में नैनीताल हाईवे चौड़ीकरण के दौरान हाईवे के दायरे में चिह्नित हुईं दो दरगाहों को प्रशासन ने सोमवार की तड़के भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर हटवा दिया। इसके बाद मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई। पूरे दिन दरगाह स्थलों से मलबा हटाने का कार्य चलता रहा। पुलिस ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए यातायात को भी डायवर्ट किया।
नगर में नैनीताल हाईवे का नवीन मंडी जीरो प्वाइंट से लेकर नया गांव जीरो प्वाइंट तक चौड़ीकरण का कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग कर रहा है। इस दौरान नगर में ब्लॉक के सामने हजरत सादिक शाह मियां और ग्राम विसारतनगर के पास हजरत शाहू शाह मियां की दरगाह को विभाग ने पहले ही चिह्नित कर लिया था।
अधिकारियों के अनुसार, प्रशासन ने दोनों दरगाहों के सज्जादानशीनों को अल्टीमेटम देकर स्वयं ही दरगाहों को हाईवे किनारे से हटाने के निर्देश दिए थे। रविवार देर रात से ही प्रशासन ने दोनों दरगाहों को हटाने की योजना को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया। सोमवार सुबह करीब तीन बजे से पुलिस ने रुद्रपुर व रामपुर की ओर से आने वाले वाहनों को नगर में अंदर आने से रोक दिया।
वाहनों को हाईवे बाईपास होकर गुजारा गया। नगर के मुख्य चौराहा, केमरी तिराहे, अहरो तिराहे आदि स्थानों पर यातायात रोककर वाहनों को अन्य रास्तों से गुजारा गया। सुबह करीब चार बजे बुलडोजर के जरिए दोनों दरगाहों को ध्वस्त कर दिया गया। एसडीएम अरुण कुमार और सीओ हर्षिता सिंह की मौजूदगी में यह कार्रवाई हुई।
सुबह फैली सूचना, समुदाय विशेष के लोग पहुंचे
सुबह जब लोग सोकर उठे तो नगर व क्षेत्र में दोनों दरगाहों के ध्वस्त होने की सूचना फैल गई। समुदाय विशेष के लोग भी मौके पर पहुंचने लगे, मगर पुलिस ने उन्हें समझाकर वापस भेज दिया।
कई थानों की फोर्स और पीएसी रही मुस्तैद
किसी भी विरोध से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरे दिन अलर्ट रहा। कई थानों की फोर्स और पीएसी सुरक्षा की दृष्टि से मुस्तैद रही। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह अपनी टीम के साथ लगातार दोनों स्थलों का राउंड लगाते रहे। दरगाह ध्वस्त होने को लेकर खुफिया विभाग के अधिकारी भी सोमवार सुबह से लेकर देर रात तक अलर्ट रहे। वे हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X