सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Moradabad: Injured Husband Succumbs Injuries Following Wife Death; Speeding Car Had Collided with Bicycle

Moradabad: पत्नी की मौत के बाद घायल पति ने भी तोड़ा दम, तेज रफ्तार कार ने साइकिल में मारी थी टक्कर

संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा Published by: Vimal Sharma Updated Mon, 20 Apr 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
सार

दारापुर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में साइकिल सवार दंपती की जान चली गई। पोस्टमार्टम के बाद दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपी चालक को पकड़ लिया गया है। 

Moradabad: Injured Husband Succumbs Injuries Following Wife Death; Speeding Car Had Collided with Bicycle
ठाकुरद्वारा में हुए हादसे की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

दारापुर मार्ग पर रविवार को हुए हादसे में पत्नी की मौके पर मौत के बाद सोमवार को घायल पति ने भी दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद दंपती के शवों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। गांव रतूपुरा निवासी चंद्रमोहन उर्फ बबलू रविवार की शाम करीब चार बजे पत्नी सुनीता के साथ साइकिल से खेत पर जा रहे थे।

Trending Videos


इसी दौरान दारापुर मार्ग पर नई बस्ती के पास पीछे से आए तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी थी। हादसे में सुनीता की कार से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि चंद्रमोहन उर्फ बबलू गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए काशीपुर के अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां पर सोमवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव सोमवार को परिजनों को सौंप दिए।

ग्रामीणों ने दौड़कर पकड़ा था आरोपी चालक
कार गांव तरफ दलपत निवासी दिनेश चला रहा था, जबकि तीन अन्य लोग सवार थे। हादसे के बाद आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने कार चालक को दौड़कर पकड़ लिया था, जबकि उसके तीन साथी मौके से भाग गए थे। पुलिस ने सोमवार को मृतक दंपती के बेटे अनिकेत की तहरीर पर आरोपी कार चालक दिनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed