सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dispute over Property Registration in Moradabad Couple Stabbed to Death in Front of Their Children

24 की बात थी मांग रहा था 40 हजार! रजिस्ट्री को लेकर हुआ विवाद, बच्चों के सामने चाकू से गोदकर दंपती की हत्या

अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 21 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
सार

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक में सोमवार की रात आठ बजे घर के भीतर बच्चों के सामने मां-बाप की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।बच्चों की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग आए तो हत्यारोपी मौके से भाग गए।

Dispute over Property Registration in Moradabad Couple Stabbed to Death in Front of Their Children
चाकू से गोदकर दंपती की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक में सोमवार की रात आठ बजे घर के भीतर बच्चों के सामने मां-बाप की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।बच्चों की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग आए तो हत्यारोपी मौके से भाग गए। पुलिस का कहना है अब तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक मकान को लेकर कोई विवाद है। यह मकान एक साल पहले खरीदा गया था। मगर अभी तक रजिस्ट्री नहीं हुई थी।

Trending Videos


सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक निवासी राजा (30) करीब एक साल पहले पड़ोसी फहीम से रामगंगा किनारे बने एक कमरे का मकान दो लाख 24 हजार रुपये में खरीदा था। पॉलिश का काम करने वाले राजा ने दो लाख रुपये देकर मकान पर कब्जा ले लिया था। राजा इस मकान में अपनी पत्नी फराह (30), बेटी अफ्शा (8), बेटे आतिफ (8), डेढ़ साल दूसरे बेटे अब्बास के साथ रह रहा था। फहीम ने मकान की रजिस्ट्री नहीं कराई गई थी अब फहीम 24 हजार के बजाए 40 हजार रुपये लेकर मकान की रजिस्ट्री कराने की बात कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम भी राजा और फहीम के बीच विवाद हुआ था। राजा ने फहीम की पिटाई की तो उसके हाथ में चोट आ गई थी। सोमवार की रात करीब आठ बजे राजा और उसकी पत्नी फराह कमरे में मौजूद थे। डेढ़ साल का बच्चा अब्बास चरपाई पर लेटा हुआ था। बच्ची की तबीयत खराब चल रही है जबकि बेटी अफ्शा और आतिफ के मकान सामने ही खेल रहे थे। इसी दौरान फहीम बेटा फरजंद, अपने चचेरे और एक अन्य युवक के साथ राजा के घर में आ गया। आरोपियों ने राजा के साथ मारपीट शुरू कर दी। पत्नी बचाने आई तो उसके साथ मारपीट की। शोर शराबा सुनकर बेटी और बेटा भी कमरे में आ गए। इसके बाद आरोपियों ने बच्चों के सामने ही चाकू से गोदा और राजा और फराह की हत्या कर मौके से भाग गए। 

चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग आ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। डीआईजी मुनिराज जी, एसएसपी सतपाल अंतिल और एसपी सिटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई। जांच पड़ताल करने के बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि मकान के विवाद में पति-पत्नी की हत्या करने की बात सामने आई है। हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed