सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Samrat Choudhary meets PM Modi after becoming Chief Minister

Bihar News: मुख्यमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी से मिले सम्राट चौधरी, मंत्रिमंडल विस्तार पर हुई चर्चा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Tue, 21 Apr 2026 01:48 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य के विकास और जनकल्याण के मुद्दों पर चर्चा की। दिल्ली दौरे के दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर नामों पर विचार-विमर्श किया गया।

Samrat Choudhary meets PM Modi after becoming Chief Minister
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मुलाकात - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के करीब छह दिन बाद यह उनकी पहली औपचारिक मुलाकात रही, जिसे राज्य की राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि राज्य के समग्र विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर उन्हें प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन मिला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का स्नेह और सहयोग बिहार के विकास को नई दिशा और गति प्रदान करेगा।दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री से भेंट के बाद मुख्यमंत्री बिहार भवन पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की। इससे पहले वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय भी पहुंचे, जहां उनकी पार्टी नेता नितिन नवीन से संक्षिप्त बातचीत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्रिमंडल विस्तार की फाइल आलाकमान के पास
सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक के दौरान बिहार में होने वाले संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर नामों पर मंथन किया गया और सूची को अंतिम रूप देने पर विचार-विमर्श हुआ। राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को आगामी कैबिनेट विस्तार की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। जनता दल यूनाईटेड के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा पहले ही जदयू कोटे की लिस्ट सम्राट चौधरी को सौंप चुके हैं। वहीं चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से जो मंत्री थे, लगभग वही रिपीट होंगे। लेकिन, भाजपा के वरिष्ठ नेता और दो बार उपमुख्यमंत्री रहे विजय सिन्हा नई सरकार में कौन सी जिम्मेदारी संभालेंगे? इस पर बातचीत स्पष्ट नहीं हो पाई है। इसलिए दिल्ली में आलाकमान ने अपने पास फाइल रख ली है। 

ये भी पढ़ें-   'इंदिरा गांधी की तरह हैं प्रियंका गांधी', तेज प्रताप यादव ने राहुल को नसीहत देते हुए क्या कहा?


मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के बाद से लगातार एक्टिव हैं
15 अप्रैल को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के बाद से सम्राट चौधरी लगातार सियासी गलियारे में एक्टिव हैं। अधिकारियों के साथ बैठक कर विधि व्यवस्था दुरुस्त करने निर्देश देने के अलावा उन्होंने जनता दरबार भी लगाया। यहां जनता की शिकायतें सुनी। इसके बाद नारी शक्ति वंदन बिल गिरने पर विपक्ष पर जमकर हमला बोला। 20 अप्रैल को सम्राट चौधरी महिला मोर्चा की ओर से निकाले गए आक्रोश मार्च में भी शमिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed