{"_id":"69e74f4a1fc244db55075cd2","slug":"bihar-news-vaishali-police-recovered-the-body-from-the-water-vaishali-news-hajipur-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-4191637-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैशाली में सनसनी: जलाशय में बोरी से बंधा मिला महिला का शव, पहचान में जुटी पुलिस; हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैशाली में सनसनी: जलाशय में बोरी से बंधा मिला महिला का शव, पहचान में जुटी पुलिस; हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
सार
वैशाली के भगवानपुर थाना क्षेत्र में जलाशय से बोरी में बंधा एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। शव चार-पांच दिन पुराना बताया जा रहा है और पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है तथा पोस्टमार्टम के लिए शव को पीएमसीएच पटना भेजा गया है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मियां भैरव गांव के चौड़ (जलाशय) से पुलिस ने एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है। पानी में तैरते शव को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर भगवानपुर थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से महिला की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ-2 गोपाल मंडल भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला के शव को बोरी में ईंट बांधकर जलाशय में डुबोने की कोशिश की गई थी। हालांकि कुछ दिनों बाद शव फूलने के कारण पानी की सतह पर आ गया। पुलिस का अनुमान है कि शव करीब चार से पांच दिन पुराना हो सकता है और पानी में रहने के कारण चेहरा पूरी तरह गल चुका है, जिससे पहचान करने में कठिनाई हो रही है। पुलिस के अनुसार, महिला ने पीले रंग का सूट पहन रखा है और उसकी उम्र लगभग 25 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। शव की स्थिति अधिक खराब होने के कारण डॉक्टरों ने बेहतर जांच के लिए पोस्टमार्टम पटना के पीएमसीएच में कराने का निर्णय लिया है।
ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी से मिले सम्राट चौधरी, मंत्रिमंडल विस्तार पर हुई चर्चा
फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और महिला की पहचान होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X