Bihar News: जमीन रजिस्ट्री में ससुराल वालों ने नहीं दिया पैसा, नाराज पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
Bihar News: समस्तीपुर के ताजपुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव उसके ससुराल से बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई है। मायके पक्ष ने पति, सास और ननद पर दहेज की मांग पूरी न होने पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विस्तार
समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में एक विवाहिता का शव उसके ससुराल से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
मायके पक्ष का गंभीर आरोप
मृतका के मायके वालों ने पति, सास और ननद पर पीट-पीटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका के भाई मणिकांत के अनुसार, उनकी बहन की शादी वर्ष 2017 में इसी गांव के निवासी आलोक कुमार से हुई थी। शादी के समय दहेज में करीब 20 लाख रुपये और एक कार दी गई थी।
लगातार दहेज प्रताड़ना का आरोप
परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा लगातार पैसों की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता के साथ मारपीट की जाती थी। मृतका के दो बच्चे भी हैं। हाल ही में जमीन रजिस्ट्री के नाम पर चार लाख रुपये की मांग की गई थी, जिसे पूरा न करने पर उसकी हत्या कर दी गई।
घटना की रात और खुलासा
मणिकांत ने बताया कि घटना की रात उन्हें फोन पर बहन के साथ मारपीट की सूचना मिली थी, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत की खबर दे दी गई। जब वे ससुराल पहुंचे तो घर में कोई मौजूद नहीं था।
ये भी पढ़ें: साले की शादी में बहनोई की मौत, डांस के विवाद में गाड़ी से रौंदा, कई घायल
शरीर पर गंभीर चोटों के निशान
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मृतका के शरीर पर बेल्ट, लाठी-डंडे से मारपीट और गला घोंटने के निशान पाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X