{"_id":"69e773806a3903c03e09056d","slug":"school-timings-changed-school-new-time-heat-wave-alert-in-patna-bihar-news-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पटना में भीषण गर्मी का अलर्ट, 24 घंटे के अंदर फिर हुआ स्कूलों के समय में बदलाव; जानिए नया समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पटना में भीषण गर्मी का अलर्ट, 24 घंटे के अंदर फिर हुआ स्कूलों के समय में बदलाव; जानिए नया समय
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Tue, 21 Apr 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar : पटना में बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। यह बदलाव 24 घंटे के अंदर किया गया है।
कड़ाके की धूप से बचने के लिए दुपट्टे का सहारा लेतीं परिषदीय स्कूल की छात्र
विज्ञापन
विस्तार
पटना में बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु स्कूलों के संचालन के लिए नया आदेश जारी किया है।
Trending Videos
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: श्रवण कुमार बने जदयू विधायक दल के नेता, नीतीश कुमार ने क्यों लगाई इनके नाम पर मुहर?
विज्ञापन
विज्ञापन
नए आदेश के अनुसार अब प्री-स्कूल व आंगनबाड़ी सहित कक्षा 5 तक का स्कूल अब सुबह 11:30 बजे तक ही चलेगा। वहीं कक्षा 8 तक के लिए दोपहर 12:30 बजे के बाद कक्षाओं के संचालन पर रोक लगा दी गई है। यह आदेश 22 अप्रैल 2024 से 25 अप्रैल 2024 तक प्रभावी रहेगा। डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. के आदेश के अनुसार अधिक तापमान, विशेष रूप से दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसलिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत जिले के सभी निजी और सरकारी विद्यालयों में वर्ग-05 तक के बच्चों के लिए विद्यालय का समय सुबह 11:30 बजे तक ही रहेगा। इसमें प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों को भी शामिल किया गया है। वहीं दूसरी तरफ वर्ग-08 तक की कक्षाएं 12:30 बजे तक ही चलेंगी।
यह खबर भी पढ़ें-http://Bihar News: 'इंदिरा गांधी की तरह हैं प्रियंका गांधी', तेज प्रताप यादव ने राहुल को नसीहत देते हुए क्या कहा?
क्या था एक दिन पहले का आदेश
पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने सोमवार को आदेश दिया था कि प्री-स्कूल व आंगनबाड़ी सहित कक्षा 5 तक का स्कूल दोपहर 12:30 बजे तक ही चलेंगी। अन्य कक्षाओं के लिए किसी तरह का कोई परिवर्तन नहीं किया गया था, लेकिन भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए पटना डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने महज 24 घंटे में ही अपने आदेश को निरस्त करते हुए दूसरा आदेश घोषित कर दिया। फिलहाल बच्चों और अभिब हव्कों ने राहत की सांस ली है।

कमेंट
कमेंट X