{"_id":"6a4f36902eb6fd01980b00a1","slug":"panchna-dam-dispute-eases-as-ministers-mediation-helps-restore-normalcy-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4482265-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पांचना बांध के पानी पर फैली अफवाह से भड़का बवाल, किरोड़ी मीणा की अपील के बाद खुलने लगे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पांचना बांध के पानी पर फैली अफवाह से भड़का बवाल, किरोड़ी मीणा की अपील के बाद खुलने लगे जाम
Thu, 09 Jul 2026 02:06 PM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:06 PM IST
सार
पांचना बांध के पानी को लेकर सोशल मीडिया पर फैली भ्रामक जानकारी से उपजे विवाद के बाद कई स्थानों पर जाम लग गया। राजस्थान सरकार के मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा और जवाहर सिंह बेडम के हस्तक्षेप व समझाइश से स्थिति सामान्य होने लगी है और जाम खुलने लगे हैं।
विज्ञापन
पांचना बांध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांचना बांध के पानी के बंटवारे को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित एक भ्रामक जानकारी के बाद करौली और आसपास के क्षेत्रों में उत्पन्न तनाव अब धीरे-धीरे समाप्त होने की ओर है। राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा और गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेडम के लगातार प्रयासों तथा दोनों पक्षों से संवाद के बाद देर रात से चली समझाइश का असर दिखने लगा है। कई स्थानों पर लगे जाम खुलने शुरू हो गए हैं।
अफवाह के बाद सड़क पर उतर आए ग्रामीण
जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर यह संदेश तेजी से प्रसारित हुआ कि पांचना बांध का पानी सवाई माधोपुर तक नहीं पहुंचाया जाएगा। इस सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और कई स्थानों पर जाम लगा दिया। आंदोलन के दौरान कुछ लोगों द्वारा गुर्जर समाज को लेकर की गई टिप्पणियों से विवाद और बढ़ गया। इसके बाद गुर्जर समाज के लोग भी विरोध में सड़कों पर उतर आए, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए।
दो मंत्रियों ने संभाली कमान, शुरू हुई समझाइश
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा और गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेडम ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें कीं तथा दोनों पक्षों से बातचीत कर शांति बनाए रखने की अपील की। दोनों मंत्रियों की पहल के बाद देर रात से समझाइश का दौर शुरू हुआ, जिसका सकारात्मक असर देखने को मिला। प्रशासन के अनुसार अधिकांश स्थानों पर यातायात सामान्य होने लगा है और हालात नियंत्रण में हैं।
विज्ञापन
किसानों से शांति बनाए रखने की अपील
डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने सभी किसानों से संयम, शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया के माध्यम से माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। उन्होंने किसानों से किसी भी प्रकार की हिंसा, उग्र प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों से दूर रहने का आग्रह किया।
यह भी पढ़ें: 22 साल का बेटा तिरंगे में लिपटकर घर लौटा, मां बेहोश; एयरफोर्स जवान आर्यन को नम आंखों से अंतिम विदाई
भ्रामक संदेशों से बचने की सलाह
डॉ. मीणा ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक और भड़काऊ संदेशों पर विश्वास न करें तथा केवल प्रशासन द्वारा जारी अधिकृत सूचनाओं को ही सही मानें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार कमांड क्षेत्र और कैचमेंट क्षेत्र दोनों के किसानों के हितों की रक्षा के लिए समान रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने आंदोलनरत किसानों से लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने तथा प्रशासन का सहयोग कर सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।