फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Politics heated up between BJP and Congress over inauguration of Ram Mandir

Rajasthan: राममंदिर में हुए उद्घाटन पर सियासत, कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी पर BJP नेता आहूजा का तंज; भड़के जूली

Mon, 07 Apr 2025 08:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 07 Apr 2025 08:20 PM IST
सार

Rajasthan: ज्ञानदेव आहूजा ने शुद्धिकरण के पीछे तर्क देते हुए कहा कि मंदिर में उन लोगों को प्रवेश मिला, जिनकी नीयत और निष्ठा भगवान राम में नहीं, बल्कि राजनीतिक स्वार्थ में है। उन्होंने बिल्डर हर्ष त्रेहान और अशोक सैनी पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कटाक्ष किया।

विज्ञापन
Politics heated up between BJP and Congress over inauguration of Ram Mandir
ज्ञानदेव आहूजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर के शालीमार इलाके में बने राममंदिर में हुए उद्घाटन समारोह ने राजनीतिक घमासान खड़ा कर दिया है। भाजपा के पूर्व विधायक और अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर ज्ञानदेव आहूजा ने मंदिर में कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी पर आपत्ति जताते हुए पूरे मंदिर परिसर का गंगाजल से ‘शुद्धिकरण’ करवाया। यही नहीं, उन्होंने अपने 30 बीघा में फैले आवास का भी शुद्धिकरण कराया।
विज्ञापन


ज्ञानदेव आहूजा ने शुद्धिकरण के पीछे तर्क देते हुए कहा कि मंदिर में उन लोगों को प्रवेश मिला, जिनकी नीयत और निष्ठा भगवान राम में नहीं, बल्कि राजनीतिक स्वार्थ में है। उन्होंने बिल्डर हर्ष त्रेहान और अशोक सैनी पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि 'सबको खुश रखने की चाह में तो वेश्या भी बांझ हो गई थी।' इस बयान के बाद से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया देखी जा रही है।
विज्ञापन


पढ़ें: रींगस के वेदांता पीजी कॉलेज में एयरगन लेकर घुसी छात्रा ने जमकर मचाया हंगामा, कॉलेज में की तोड़फोड़
विज्ञापन
विज्ञापन


दलित नेता का तीखा पलटवार
इस बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए भाजपा पर दलित विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया। जूली ने लिखा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री ज्ञानदेव आहूजा का बयान दलितों के प्रति भाजपा की घृणित मानसिकता का परिचायक है। मैं एक दलित हूं और मैंने विधानसभा में अस्पृश्यता के खिलाफ आवाज उठाई है। क्या भाजपा दलितों को पूजा पाठ करते नहीं देख सकती? क्या भगवान पर अब सिर्फ भाजपा नेताओं का अधिकार रह गया है? उन्होंने मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से इस पूरे मामले पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed