राजस्थान: राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमे पर भड़के डोटासरा, बोले- हम FIR को कूड़ेदान में डाल रहे हैं
राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राहुल गांधी पर FIR को लेकर भाजपा-आरएसएस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि FIR राहुल के लिए मेडल है और कांग्रेस इसे कूड़ेदानी में डाल रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला है। डोटासरा ने कहा कि संविधान, समानता और सामाजिक न्याय की बात करना यदि अपराध है तो कांग्रेस यह आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को हम कूड़ेदानी में डाल रहे हैं।”
मंगलवार को मीडिया से बातचीत में डोटासरा ने कहा कि भाजपा और आरएसएस की विचारधारा समाज को धर्म और जाति के आधार पर बांटने वाली है, जबकि कांग्रेस सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। उन्होंने भाजपा और आरएसएस की तुलना नाथूराम गोडसे की विचारधारा से करते हुए कहा कि कांग्रेस की सोच महात्मा गांधी की है।
डोटासरा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ कथित तौर पर हुई ‘शुद्धिकरण’ की घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी घटनाओं पर भाजपा के बड़े नेताओं ने कोई कार्रवाई या निंदा नहीं की। डोटासरा ने कहा कि राहुल गांधी ने इस तरह की घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाई, जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
यह भी पढें- जयपुर: विवाहिता की संदिग्ध मौत पर बवाल, 24 घंटे बाद भी शव लेने से इनकार; गिरफ्तारी की मांग अड़े परिजन
‘राहुल के लिए FIR मेडल की तरह’
डोटासरा ने कहा कि राहुल गांधी निडर होकर देश और संविधान के मुद्दों पर लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर उनके लिए “मेडल की तरह” है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एफआईआर की निंदा करते हैं और इस मुद्दे पर आने वाले दिनों में आंदोलन किया जाएगा। सोमवार को राजस्थान में निकाय चुनाव के नामांकन के चलते कार्यकर्ताओं के व्यस्त होने का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि अब पार्टी इस मामले को लेकर आंदोलन करेगी।
डोटासरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधते हुए विपक्ष और लोकतांत्रिक संस्थाओं को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोच्च है और आने वाले समय में जनता ही इसका जवाब देगी।