{"_id":"64941d69db0ebc4d1e07c269","slug":"rajasthan-50-percent-discount-on-fare-for-women-in-all-rajasthan-roadways-buses-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: राजस्थान रोडवेज की सभी बसों में महिलाओं को किराए में 50 प्रतिशत की छूट, CM गहलोत ने दी स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: राजस्थान रोडवेज की सभी बसों में महिलाओं को किराए में 50 प्रतिशत की छूट, CM गहलोत ने दी स्वीकृति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 22 Jun 2023 03:37 PM IST
विज्ञापन
सार
राजस्थान रोडवेज की सभी श्रेणी की बसों में महिला यात्रियों को अब आधा किराया ही देना होगा। राज्य सरकार ने उन्हें रोडवेज की सभी बसों में किराए में 50 प्रतिशत छूट देने का फैसला किया है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
सीएम अशोक गहलोत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गहलोत सरकार ने महिलाओं को रोडवेज की बसों में सफर करने पर रियायत का दायरा बढ़ाया है। अब महिलाओं/बालिकाओं को राज्य की सीमा में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की समस्त श्रेणी की बसों में यात्रा करने पर 50 प्रतिशत की रियायत दी जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।
Trending Videos
प्रस्ताव के अनुसार, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की सभी श्रेणी की बसों में यात्रा करने पर महिलाओं/बालिकाओं का आधा किराया ही लगेगा। अभी महिलाओं/बालिकाओं को केवल साधारण श्रेणी की बसों में यात्रा करने पर 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट 2023-24 में महिलाओं को रोडवेज की साधारण बसों में यात्रा करने पर किराए में दी जा रही छूट को 30 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की घोषणा की गई थी। यह घोषणा एक अप्रैल, 2023 से क्रियान्वित भी की जा चुकी थी। तत्पश्चात् 25 मई 2023 को सिंधी कैम्प, जयपुर स्थित नवीन बस टर्मिनल के लोकार्पण समारोह में गहलोत ने इस रियायत को रोडवेज की सभी श्रेणी की बसों में लागू करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा की क्रियान्विति में यह स्वीकृति प्रदान की गई है।

कमेंट
कमेंट X